रायबरेली ट्रेन हादसे में घायलों की लिस्ट जारी, सोनिया गांधी करेंगी दौरा

रायबरेली। यूपी के रायबरेली के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास 14003 न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा रेलवे स्टेशन से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुआ। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 40 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने घायलों की सूची बनाई है। फिलहाल घायलों को रायबरेली स्थित अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर लखनऊ और वाराणसी से दो एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

new farakka express train derailed raebareli 7 died atleast 40 people injured
new farakka express train derailed raebareli 7 died atleast 40 people injured

ये बोगियां पटरी से उतरीं S-6 S-7 S-8 S-9 S-10 S-11, हादसे के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश की एटीएस (Anti-Terrorism Squad) टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची है। इससे पहले पिछले साल हुए मुजफ्फरनगर रेल हादसे में भी एटीएस जांच के लिए पहुंची थी।

new farakka express train derailed raebareli 7 died atleast 40 people injured

इस घटना पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दुर्घटना के लिए जांच के निर्देश दिए हैं और घायलों को तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाने को कहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख और गंभीर रूप से घायलों के परिवार वालों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

new farakka express train derailed raebareli 7 died atleast 40 people injured

बता दें इस ट्रेन की दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इमरजेंसी नंबर जारी किया है। रेलवे ने जारी किये ये एमरजेंसी नंबर्स, मालदा स्टेशन पर 03512-266000, 9002074480, 9002024986 इन पर संपर्क किया जा सकता है। डीजीपी ने तथ्यों की जांच के लिए एटीएस की एक यूनिट को लखनऊ से रायबरेली भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- रायबरेली ट्रेन हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए रेलवे ने पांच और सीएम योगी ने किया 2 लाख के मुआवजे का ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+