रायबरेली ट्रेन हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए रेलवे ने पांच और सीएम योगी ने किया 2 लाख के मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार की सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया जिसमे 7 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। फंसे हुए लोगों को कोच से निकाला जा रहा है जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, यूपी सरकार और रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। साथ ही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

रेलवे ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

रेलवे ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख और मामूली रूप से घायलों के लिए 50 हजार की आर्थिक मदद की घोषणा की है। साथ ही रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। CRS (Northern) इस घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।

योगी सरकार ने भी की मृतकों के परिजनों के लिए मदद का किया ऐलान

योगी सरकार ने भी की मृतकों के परिजनों के लिए मदद का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख जबकि घायलों के लिए 50 हजार रु की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। सीएम ने निर्देश दिया है कि घायलों को उचित इलाज मिले और उनकी हर संभव मदद की जाए।

रायबरेली रेल हादसे में अब तक 7 की मौत

रायबरेली रेल हादसे में अब तक 7 की मौत

बता दें कि बुधवार सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिस वक्त ये हादसा हुआ, अधिकांश यात्री सो रहे थे। ये रेल हादसा हरचंदपुर रेलवे स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर हुआ जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, किसी भी साजिश की आशंका को देखते हुए एटीएस को भी घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+