कोहरे का कहर: NH-24 पर एक दूसरे से टकराई आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां, दर्जनों घायल, देखें VIDEO
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के नेशनल हाइवे-24 पर घने कोहरे में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। नेशनल हाइवे-24 पर घने कोहरे के चलते करीब आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें वाहनों में बैठे करीब दर्जनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ उनकी हालत को नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है। घायलों में कई लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई है।

आपको बता दें थाना हापुड़ क्षेत्र के नेशनल हाइवे-24 पर सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण करीब आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। दर्जनों वाहन बुरी तरह से आपस में भिड़ गए। आपस में भिड़े वाहनों में फंसे लोगों को देख राहगीरों ने घायलों को बाहर निकला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सभी की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और घायलों की जांच पड़ताल में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications