मुजफ्फरनगर में दहेज को लेकर दंगल, पति ने मांगा 50 लाख तो नवविवाहिता ने घर के सामने गाड़ दिया टेंट
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से दहेज प्रथा पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां शादी के महज 6 दिन बाद ही भारी बवाल देखने को मिला। दहेज के लालच में पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी को घर से निकाल दिया। उसने शर्त रखी कि अगर 50 लाख रुपये अपने पिता से मांग कर लाओगी तब भी घर में एंट्री मिलेगी।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी शालिनी शंकर की अभी हाल ही में शादी हुई थी। उसके सामने उसके पति और ससुरालवालों ने ऐसी शर्त रखी कि वो हैरान हो गई। 12 फरवरी 2025 को मुजफ्फरनगर के एक बिजनेस परिवार में उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद वो होली के त्योहार के अवसर पर अपने घर चली गईं थी। होली के बाद जब वह अपने ससुराल लौटीं, तो उसके पति ने शालिनी के सामने घर में एंट्री को लेकर बड़ी शर्त रख दी।

पति ने कहा 50 लाख रूपये लेकर आओ तभी घर में एंट्री मिलेगी
शालिनी शंकर के पति और ससुराल वालों ने कहा कि 50 लाख रूपये लेकर आओ तभी घर में एंट्री मिलेगी वरना नहीं मिलेगी। शालिनी के बयान के मुताबिक उनके पति ने कहा, 'शादी में बहुत खर्चा हो गया है और घर बनाने में भी काफी पैसा लग गया। अपने पापा से 50 लाख रुपये लेकर आओ, वरना हम तुम्हें नहीं रखेंगे। यह रिश्ता यहीं खत्म हो जाएगा। यह सुनकर वो काफी परेशान हो गई और रोने लगी। इस विश्वासघात ने उसे पूरी तरह से तोड़ दिया। दहेज के वजह से उसे ससुराल में एंट्री न मिलना उसके लिए बहुत बड़ा झटका है।
नवविवाहता ने घर के बहार टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया है
लड़की पक्ष के मुताबिक शालिनी की शादी में उनके परिवार ने पहले ही सबकुछ दिया था। लेकिन ससुराल वालों ने लालच की वजह से ऐसा किया है। नवविवाहता की घर में एंट्री तक नहीं होने दी और अन्दर से दरवाजा लगा लिया। पति ने कहा कि शादी में बहुत अतिरिक्त खर्चे हो गए हैं। जब उसे अंदर एंट्री नहीं मिली तो शालिनी और उसके परिवार ने वर पक्ष के घर के बहार टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया है। इस मामले में अभी ससुरालवालों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। लड़की पक्ष ने दावा किया है कि ससुराल वाले कोई वजह ही नहीं बता रहे कि आखिर वे दहेज के वजह से कर रहे हैं या क्या कारण है?
इस घटना के बारे में स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश करती रही, लेकिन ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस मामले की जांच में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications