मायके से तीन लाख ना लाने पर पति ने दिया तीन तलाक, छत से फेंककर तोड़ी रीढ़ की हड्डी

मुजफ्फरनगर। मेरठ के गढ़ मुक्तेश्वर में एक महिला को दहेज ना लाने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। ये शख्स इतने पर ही नहीं रुका, तलाक देने के बाद उसने पत्नी को बुरी तरह से पीटा और छत से फेंक दिया। छत से गिरने से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई और उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। महिला ने अपने मायके मुजफ्फरनगर के खतौली में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला को मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 पति कहता था मायके से लाओ तीन लाख

पति कहता था मायके से लाओ तीन लाख

मुजफ्फरनगर के खतौली की रहने वाली नरगिस की शादी मेरठ के गढ़ मुक्तेश्वर में हुई थी। शादी के कई साल हो जाने के बाद भी पति लगातार दहेज की मांग करता रहता था। नरगिस का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार उससे मारपीट करते थे। पति बीते काफी दिन से उससे मायके से तीन लाख रुपए लाने की मांग कर रहा था, जिसमें मायके के लोग समर्थ नहीं थे। इसी बात को लेकर 15 जनवरी को उससे पति का झगड़ा हुआ तो पति जान मोहम्मद ने उसको तीन बार तलाक दे दिया। इसके बाद नरगिस को छत से फेंक दिया, जख्मी हालत में नरगिस को मायके के लोगों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

मुहल्ले के लोगों के सामने दिया तलाक

मुहल्ले के लोगों के सामने दिया तलाक

नरगिस की मां ने बताया है कि बेटी की हालत काफी खराब है। उन्होंने बताया कि नगरिस के साथ लगातार ससुराल के लोग ज्यादती करते थे लेकिन हम समझा ही देते थे कि वो प्यार से पति और सास ससुर के साथ रहे। नरगिस की मां ने कहा कि बेटी को मुहल्ले से सामने तलाक दिया गया और फिर जान से मारने की कोशिश की गई। उन्होंने बेटी की ससुराल के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बेटे को अपने पास रख लड़की को नरगिस के पास भेज दिया

बेटे को अपने पास रख लड़की को नरगिस के पास भेज दिया

नरगिस का कहना है कि तलाक देकर जान मोहम्मद ने कहा कि अब अगर मेरे घर में रहना है तो नौकरानी की तरह रह। नरगिस ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, दो लड़के और एक लड़की। तलाक के बाद जान मोहम्मद ने दोनों लड़कों को अपने पास रख लिया और बेटी को नरगिस को दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+