गाय को अल्लाह और दुर्गा मान पूजा, आरती करता है सलमान खां

शाहजहांपुर। जहां एक विशेष समुदाय पर गौवंश के वध के आरोप लग रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सलमान नामक युवक गाय को देवी दुर्गा मान कर सुबह-शाम उसकी आरती कर पूजा कर रहा है। यूपी में शाहजहांपुर जिला मुख्यालय के लोदीपुर मुहल्ले में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक सलमान खां और हिंदू समुदाय की आंगनबाड़ी पद पर तैनात राजवती काफी अरसे से गौ सेवा में लगे हुए हैं। यह दोनों एकता कायम करने के लिए मिसाल बन चुके हैं।

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

तमाम मौके पर दोनों हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच नफरत पैदा करने वालों को भी बेनकाब कर चुके हैं। नवरात्र के पर्व पर सलमान खां के घर पाली जा रही एक गाय को ही दोनों देवी दुर्गा मान रहे हैं और राजवती व सलमान सुबह- शाम गौ माता की आरती-पूजा मां दुर्गा की तरह ही करते हैं।

'गौ माता अल्लाह भी है दुर्गा भी'

'गौ माता अल्लाह भी है दुर्गा भी'

सलमान बताता है कि ‘वह गौ माता को ही अल्लाह और देवी दुर्गा मानता है, गौ के समक्ष वह नमाज भी अता करता है। उसने बताया कि ‘हिंदू त्योहारों में गाय की पूजा और मुस्लिम त्योहारों में इबादत करता है।' वह कहता है कि ‘ईश्वर और अल्लाह एक ही है, धर्म के ठेकेदारों ने इंसान को इंसान से अलग करने के बीज बो रहे हैं। हम हिंदुस्तानी हैं, किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। हमारे लिए देश सर्वोपरि है, बाद में है मजहब।'

'सलमान के खूंटे में बंधी गाय ही मां दुर्गा

'सलमान के खूंटे में बंधी गाय ही मां दुर्गा"

जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजवती से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि ‘हिंदू हो मुस्लिम, भाई-ंभाई ही होता है। कई साल से मैं सलमान भाई को राखी बांधती हूं और दोनों भाई-बहन मिल कर गौ सेवा कर रहे है। हम दोनों की गौ सेवा में दोनों का परिवार भी बराबर सहयोग दे रहा है।' उन्होंने बताया कि ‘गाय कामधेनु है, इसकी पूजा और अर्चना से मानव जगत को मनचाहा वरदान मिलता है,इसलिए यही असली ‘मां दुर्गा' है।' राजवती कहती है कि ‘शहर में कई जगह मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान है, जिन्हें नवरात्र के बाद प्रवाहित कर दिया जाएगा, हमारी दुर्गा (गौ माता) सलमान के ही खूंटे में बंधी रहेगी और अगले साल नवरात्र में फिर दुर्गा के रूप हाजिर होगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+