नीले ड्रम वाली कातिल मुस्कान को जेल में मिला नया पावरफुल भाई, तिलक लगाकर उतारी आरती
Meerut Muskan Case: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी मेरठ की जिला कारागार में बंद है। अपने लवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े काट कर नीले ड्रम में सीमेंट में जमाने वाली मुस्कान एक बाद सुर्खियों में है। जेल में उसे अपना एक भाई मिल गया है जेल में उसने भैया दूज का त्योहार मेरठ जिला कारागार में अनोखे अंदाज में मनाया।
दरअसल, कातिल हसीना मुस्कान को जेल में बड़ा ही पावरफुल भाई मिला है। गुरुवार को भाई दूज के मौके पर जेल में बंद मुस्कान ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा को अपना भाई बनाया और पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका तिलक किया।

मुस्कान से टीका लगवा कर क्या बोले जेल अधिकक्षक
भैया दूज के अवसर पर मुस्कान ने जेल परिसर में डॉ. शर्मा का टीका कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जेल स्टाफ भी मौजूद रहा। डॉ. शर्मा ने मुस्कान को मिठाई भेंट की और उसकी सुरक्षा का आश्वासन दिया। डॉ. शर्मा ने कहा, "मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सा कैदी किस अपराध में जेल आया है। मेरा व्यवहार सभी बंदियों के प्रति समान रहता है। मेरा प्रयास है कि सभी बंदियों को एक अच्छा इंसान बनाया जाए।"
जेल में कैसी है मुस्कान की हालत
जेल सूत्रों के अनुसार, मुस्कान के जीवन में जेल आने के बाद से बड़ा बदलाव आया है। पहले वह ड्रग्स के कारण डिप्रेशन और तनाव में रहती थी, लेकिन अब वह आध्यात्मिक पुस्तकों और ध्यान में समय बिताती है।
मुस्कान का अधिकतर समय अब अध्यात्म में ही बीतता है। वह गर्भवती भी है और इसी आध्यात्मिक झुकाव के कारण उसकी इच्छा है कि उसे कृष्ण जैसी संतान हो।
क्या है नीले ड्रम वाली मुस्कान केस?
गौरतलब है कि मेरठ में 3 मार्च 2025 को सौरभ राजपूत की उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी । मुस्कान रस्तोगी मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में है। हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने सौरभ के शव को टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में भर दिया था और ऊपर से सीमेंट डालकर उसे सील कर दिया था।
अपने पति की हत्या के आरोप में जेल पहुंची मुस्कान पहले ड्रग्स का सेवन करती थी, लेकिन अब वह अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications