पति सौरभ की हत्या के बाद सिर्फ होली ही नहीं, बंद कमरे में ये करते भी दिखे मुस्कान और साहिल, अब सामने आया Video
Meerut Muskaan Rastogi video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पूर्व मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की जघन्य हत्या के मामले में हर दिए नए खुलासे हो रहे हैं। सनसनीखेज मेरठ सीमेंट हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी (Muskaan Rastogi) ने अपने पति की हत्या करने और उसके शव को टुकड़ों में काटने के महज 11 दिन बाद पहले अपने प्रेमी के साथ होली खेली और फिर जन्मदिन की पार्टी की। सोशल मीडिया वायरल हुए बर्थडे पार्टी की वीडियो देख हर कोई हैरान है।
वायरल वीडियो में मुस्कान और साहिल को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कुछ हुआ ही न हो...इन्हें देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि ये एक शख्स की बेरहमी से हत्या करने, उसके शव के टुकड़े करने और उसे सीमेंट से भरे ड्रम में सड़ने के लिए छोड़ देने के कुछ दिनों के बाद इतना खुश कैसे रह सकते हैं।

सौरभ की हत्या के कुछ दिनों बाद मुस्कान और साहिल ने बनाई बर्थडे पार्टी
मुस्कान और साहिल का होली खेलते वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे कि इसी बीच इनका एक और वीडियो सामने आ गया है। एक वीडियो में मुस्कान कैमरे की तरफ देखकर साहिल को केक खिलाती दिख रही हैं। मुस्कान साहिल के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए खुश नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो के आखिर में दोनों कैमरे पर एक-दूसरे को किस (kiss) करते हैं। ये वीडियो उस दौरान की है, जब मुस्कान और साहिल सौरभ की हत्या के बाद हिमाचल प्रदेश घूमने चले गए थे।












Click it and Unblock the Notifications