सपा में सब कुछ ठीक करने के लिए अब मुलायम ने लिया बड़ा फैसला
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में छिड़े अंदरूनी घमासान को सुलझाने के लिए पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से दो करीबी मंत्रियों को हटाए जाने और अपने तीन अहम विभाग छीने जाने से नाराज शिवपाल यादव ने बुधवार को दिल्ली पहुंचे और पार्टी सुप्रीमो से मुलाकात कर शिकायत की।
अखिलेश बोले- ये घर की लड़ाई नहीं
अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि यह घर की लड़ाई नहीं है, यह सरकार की लड़ाई है। उन्होंने यह बयान पार्टी के उस फैसले के बाद दिया है जिसमें उन्हें सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर यह जिम्मेदारी शिवपाल यादव को सौंप दी गई।
सपा में आखिर कौन है बाहरी?
यूपी के सीएम ने 'बाहरी' नेताओं को लेकर भी तंज कसा था। अखिलेश ने कहा, 'घर के बाहर के लोग हस्तक्षेप करेंगे तो कैसे चलेगा? नेताजी की बात सब सुनते हैं, सब मानते हैं।' माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने 'बाहरी' शब्द का इस्तेमाल अमर सिंह के लिए किया है। हालांकि उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया और कहा कि अखिलेश उनके लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते।












Click it and Unblock the Notifications