'मी लॉर्ड, कुरकुरे बिस्किट भिजवा दीजिए...', जेल की रोटी नहीं तोड़ पा रहे मुख्तार अंसारी, डिमांड सुन जज भी हंसे
Mukhtar Ansari: बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन का दावा है कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जेल में नेता को खाने-पीने के लिए सही सामान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के जेल के दिन बड़ी मुश्किलों से कट रही है। मुख्तार अंसारी 'जेल की रोट' नहीं खा पा रहे हैं और नाही उन्हें जेल का खाना-पिना पसंद आ रहा है। मुख्तार अंसारी ने हाल ही में कोर्ट में पेशी के दौरान जेल में बिस्किट और फल भिजवाने की जज से गुजारिश की है।
बाराबंकी जेल में बंद मुख्तार अंसारी को एमपी-एमएलए कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव के सामने खाने को लेकर गुहार लगाई। मुख्तार ने अपने लिए फ्रूट्स, कुरकुरे बिस्किट्स और अन्य खाने के सामान जेल में भिजवाने के लिए जज से गुजारिश की।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्तार अंसारी ने जज कमल कांत श्रीवास्तव से कहा, ''मी लॉर्ड, मेरे वकील के जरिए जेल में, मुझे कुरकुरे बिस्किट, फल और खाने-पीने के सामान भिजवा दीजिए।'' मुख्तार अंसारी की ऐसी डिमांड सुनकर जज भी हसंने लगे और कुर्सी से उठकर अपने चेंबर में चले गए।
मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने कहा है कि यूपी सरकार जेल में मुख्तार अंसारी को खाने-पीने के सामान उपलब्ध नहीं करा रही है। मुख्तार अंसारी एक बुजुर्ग आदमी हैं और बीमार भी हैंष ऐसे में उन्हें खाने के लिए बिस्किट,फल और बाकी चीजें मिलनी चाहिए।
मुख्तार अंसारी की विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव की कोर्ट में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज केस की सुनवाई हो रही थी।
बता दें कि बहुचर्चित फर्जी एंबुलेंस मामले में माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर कोर्ट में हाल ही में सुनवाई हुई थी। बाराबंकी न्यायायल ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले पर अगली सुनवाई 5 जून को होनी तय की है।
Recommended Video

कोर्ट में इस केस की सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी ने कहा है कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सुमन ने कहा है कि मुख्तार अंसारी पर दर्ज मुकदमे फर्जी है क्योंकि मुख्तार अंसारी 15 वर्षों से जेल में बंद हैं। जबकि साल 2013 में एंबुलेंस खरीदी गई थी। तो इस केस से मुख्तार अंसारी का संबंध कैसे हुआ।












Click it and Unblock the Notifications