Mukhtar Ansari News: 21 मार्च को जहर देने का आरोप, 28 को मौत, पढ़ें पूरे 8 दिनों का घटनाक्रम, कब क्या हुआ?

Mukhtar Ansari News: बांदा मंडल कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात 8:25 बजे दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मुख्तार की मौत के बाद यूपी का सियासी माहौल गरमा गया है। विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

मुख्तार अंसारी के बेटे ने मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा। फिलहाल मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम बांदा में हो चुका है और अब शव को एंबुलेंस से गाजीपुर लाने की तैयारी चल रही है।

mukhtar-ansari-read-the-events-of-the-entire-8-days-what-happened-when

21 जनवरी को मुख्तार अंसारी के वकील ने बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को जहर देने का आरोप लगाया था। उसके बाद मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी ने भी यही आरोप लगाया। आठ दिन बाद मुख्तार की मौत हो गई। ऐसे में आइए जानते हैं 8 दिनों का घटनाक्रम और कब क्या हुआ?

नीचे पढ़ें पूरा घटनाक्रम

जहर दिया जा रहा है: 21 मार्च 2024 को मुख्तार के वकील ने 19 मार्च को जेल के खाने जहर देने का आरोप लगाया था।

दो डिप्टी जेलर समेत तीन सस्पेंड: 24 मार्च 2024 को बांदा जेल के दो डिप्टी जेलर राजेश कुमार व अरविंद कुमार तथा जेलर योगेश कुमार को निलंबित कर दिया गया।

पेट में उठा दर्द: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को 25 मार्च 2024 की रात अचानक पेट में दर्द हुआ। उसके बाद जेल प्रशासन को इसकी जानकारी हुई।

एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल: देर रात पेट में दर्द की सूचना मिलने के बाद मुख्तार अंसारी को 26 मार्च 2024 की सुबह 5:30 बजे दुर्गावती मेडिकल जेल ले जाया गया।

अस्पताल से जेल लाया गया: मेडिकल काजेल में मुख्तार अंसारी का इलाज कराने के बाद 26 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस से मुख्तार अंसारी को दोबारा बांदा मंडल कारागार लाया गया।

हत्या की साजिश का आरोप लगाया: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी पर हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए 27 मार्च को एमपी एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई।

मांगी गई सेहत की रिपोर्ट: 27 मार्च 2024 की शाम को कोर्ट ने बांदा जेल प्रशासन से जेल में बंद मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य पर रिपोर्ट मांगी थी।

पुनः सेहत हो गई खराब: बांदा जेल में ही 28 मार्च 2024 की दोपहर में मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक एक बार फिर बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद डॉक्टरों ने मुख्तार का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

सूचना पाकर जेल पहुंचे अधिकारी: मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने की सूचना पाकर एसडीएम राजेश कुमार जेल पहुंचे। उनके जेल पहुंचने के बाद डीएम और एसपी भी जेल पहुंचे।

एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल: मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद रात करीब 8:15 बजे मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस से बांदा मंडल कारागार से दुर्गावती मेडिकल जेल ले जाया गया।

देर रात हुई मौत की पुष्टि: रात 8:25 बजे बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद ही वीडियो और मैसेज वायरल होने लगा कि मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। हालांकि रात करीब 10.30 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए मुख्तार की मौत की पुष्टि हो गई।

रात में पुलिस अधिकारी भी पहुंचे अस्पताल: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कमिश्नर और डीआइजी समेत कई अधिकारी देर रात अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा बांदा, गाज़ीपुर, मऊ और आज़मगढ़ समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया।

पीएम हाऊस में रखा गया शव: रात में ही मुख्तार अंसारी का शव बांदा मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया। इसके बाद परिजनों के आने का इंतजार होने लगा। इधर गाजीपुर में मुख्तार के घर पर भारी भीड़ पहुंची थी। हालांकि मुख्तार के परिवार के समझाने के बाद देर रात लोग वापस लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+