Mukhtar Ansari PM Report: माफिया मुख्तार की कैसे हुई मौत? शव परीक्षण रिपोर्ट में खुलासा

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की खराब स्वास्थ्य के चलते बांदा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में मौत के बाद कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। उंगली बांदा जेल प्रशासन पर उठ रही थी, लेकिन शुरुआत पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने शव परीक्षण रिपोर्ट सामने आने के बाद ये सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति रुकने से ही मौत की बात पता चली है।

माफिया मुख्तार अंसारी के शव के पोस्टमार्टम के दौरान रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़ा गाडियों का काफिला पीएम होने के बाद रवाना किया गया। ये काफिला अब गाजीपुर पहुंच चुका है।

Mukhtar Ansari autopsy report

वहीं दूसरी ओर मुख्तार अंसारी की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति रुकने से ही मौत की बात पता चली है। पोस्टमार्टम हाउस से निकले चिकित्सकों ने बताया कि पोस्टमार्टम में एक पीजीआई लखनऊ, तीन बांदा जिला अस्पताल व एक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक समेत पांच सदस्यीय टीम शामिल रही।

धीमा जहर देने का लगाया था आरोप
जेल में माफिया मुख्तार ने अपने जान का खतरा बताया था। मौत से पहले माफिया मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में वर्चअल पेशी के दौरान खुद को धीमा जहर देने की शिकायत की थी। उसके आरोपों की जांच कराने के लिए जेल अधीक्षक ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भगवान दास गुप्ता को पत्र लिखा था। मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट गरिमा सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। उनसे अदालत ने एक माह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+