पूर्वांचल के डॉन मुख्तार अंसारी के नाना को मिला था 'महावीर चक्र', दादा थे नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस पंजाब की रोपड़ जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में लेकर बांदा जेल की तरफ रवाना हो चुकी है। मालूम हो कि रोपड़ से बांदा तक का सफर 900 किमी का है, मुख्तार की एंबुलेंस के साथ 10 पुलिस की गाड़ियां चल रही हैं। 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पूर्वांचल के डॉन के नाम से मशहूर मुख्तार अंसारी को यूपी सरकार को सौंपने के आदेश दिए थे, जिसके बाद आज अंसारी को यूपी ले जाया जा रहा है।

मुख्तार अंसारी को लाया जा रहा है यूपी
वैसे बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की तबीयत ठीक नहीं है, वो अवसाद से ग्रसित बताया जा रहा है और इस वजह से उसे एंबुलेंस में लाया जा रहा है।
पत्नी अफशां अंसारी को फेक एनकाउंटर का डर
इसी बीच उसकी पत्नी अफशां अंसारी को फेक एनकाउंटर का डर सता रहा है और इस वजह से उसने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। अफशां ने कोर्ट से मुख्तार अंसारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की है।
Recommended Video

दादा थे नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष
मालूम हो कि यूपी के बाहुबली एमएलए मुख्तार अंसारी पर दर्जनों क्रिमिनल केस हैं , उस पर हत्या, रंगदारी, अपहरण जैसे संगीन आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। अंसारी जहां एक ओर आंतक का पर्याय बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर उससे उलट अंसारी एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है, उसके दादा-नाना ने देश की सेवा के लिए कई अनुकरणीय काम किए हैं। उसके दादा का नाम मुख्तार अहमद अंसारी था, जो कि भारतीय नेशनल कांग्रेस ( 1926-27) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी मुख्तार के लगते हैं चाचा
उन्होंने आजादी के पहले और आजादी के बाद देश की सेवा के लिए काफी काम किया था, वो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के करीबी थे, दिल्ली में एक रोड का नाम भी उनके नाम पर है। उसके पिता सुबानउल्लाह अंसारी कम्यूनिस्ट नेता थे। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी मुख्तार के रिश्ते में मुख्तार के चाचा लगते हैं।

मुख्तार के नाना को मिला था 'महावीर चक्र'
उसके बड़े भाई अफजल अंसारी, गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद हैं। जबकि मुख्तार के नाना मोहम्मद उस्मान एक ब्रिगेडियर थे, उन्होंने नौशेरा की लड़ाई लड़ी थी, जिसके कारण उन्हें 'महावीर चक्र' प्रदान किया था।
मुख्तार अंसारी के हैं दो बेटे
मुख्तार अंसारी के खुद के दो बेटे हैं, बड़े बेटे का नाम अब्बास और छोटे का नाम उमर है। अब्बास इंटरनेशनल लेवल का शूटर है।












Click it and Unblock the Notifications