Mukhtar Ansari: साढ़े आठ घंटे में बांदा से गाजीपुर पहुंचा मुख्तार अंसारी का शव, आज इतने बजे होगा सुपुर्द-ए-खाक
Mukhtar Ansari Ghazipur News: पूर्वांचल के चर्चित माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा में मौत के बाद शुक्रवार की देर रात मुख्तार अंसारी का शव एंबुलेंस से बांदा से गाजीपुर पहुंचा। शव पहुंचने से पहले ही मुख्तार के चाहने वाले बड़ी संख्या में उनके गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित घर पर जमा हो गए थे।
मुख्तार अंसारी का शव मोहम्मदाबाद स्थित फाटक पर पहुंचने के बाद एंबुलेंस से शव उतार कर अपनों के बीच रखा गया। इस दौरान मुख्तार अंसारी के परिवार वाले शव से लिपटकर रोते नजर आए।

यह भी बता दे कि बांदा जेल में हार्ट अटैक के बाद मुख्तार अंसारी को बांदा स्थित दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया था। जहां मुख्तार अंसारी की मौत हो जाने के बाद मेडिकल कॉलेज में ही शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया।
पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शुक्रवार शाम 4:45 बजे मुख्तार अंसारी के शव को एंबुलेंस में रखकर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम के बीच बांदा मेडिकल कॉलेज से गाजीपुर के लिए भेजा गया। इस दौरान जगह-जगह सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई थी।
बांदा से कौशांबी, प्रयागराज, भदोही और वाराणसी रिंग रोड से होते हुए मुख्तार के शव को लेकर करीब 26 वाहनों का काफिला रात एक 15 बजे गाजीपुर पहुंचा। शव को रात में डेडबॉडी फ्रीजर बॉक्स में रखा गया।
आज 10 बजे किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
रात में गाजीपुर स्थित मोहम्मदाबाद फाटक मुख्तार अंसारी का शौक पहुंचने के बाद परिजन रोने चिल्लाने लगे। हालांकि वहां मौजूद लोग परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आए। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 10 बजे जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी।
जनाजे की नमाज पढ़ी जाने के बाद मुख्तार अंसारी के घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित काली बाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को सुपूर्द-ए-खाक किया जाएगा। मुख्तार अंसारी के घर से लेकर कब्रिस्तान तक भारी संख्या में फोर्स तैनात है।
रात में काफी संख्या में मुख्तार के चाहने वालों की भीड़ गाजीपुर स्थित मुख्तार अंसारी के आवास पर पहुंच गई थी। इस दौरान मुख्तार अंसारी के बेटे ने वहां मौजूद लोगों को किसी तरह समझाया। बावजूद इसके रात तक वहां काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications