दिनेश लाल निरहुआ के समर्थन में CM मोहन यादव ने आजमगढ़ में किया रोड शो, कहा- प्रचंड बहुमत से जीतेगी BJP
Lok Sabha Election 2024: बीजेपी प्रत्याशी और अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव ने निरहुआ के समर्थन में रोड शो किया और जनता-जनार्दन से भारतीय जनता पार्टी की विजयश्री के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आजमगढ़ सीट से हमारे प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ बहुत प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। हम सब बाबा महाकाल से कामना करते हैं कि पीएम मोदी जी की जो लहर चल रही है उसमें भाजपा फिर एक बार प्रचंड बहुमत से जीतेगी। विकास के मामले में दुनिया का नंबर वन देश भारत बनेगा।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि चहुंओर मोदी-मोदी की गूंज प्रत्यक्ष प्रमाण है कि आजमगढ़ के हृदय में भी कमल का फूल खिला है। आज के रोड शो में जनता ने जिस प्रकार से प्रेम पुष्पों से मुझे सराबोर किया है, उससे स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत का परचम लहराने वाली है।
वहीं, आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा कि जब वे(INDIA गठबंधन) हारने लगते हैं तो झूठ बोलते हैं, कभी EVM खराब हो जाता है तो कभी हमारे कार्यकर्ता खराब हो जाते हैं। ये लोग कभी अपनी हार स्वीकार नहीं करते और इसी वजह से पूरे देश से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी खत्म हो जाएगी।
निरहुआ के रोड शो में पहुंची अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि आज बहुत ही खुबसूरत तरीके से आजमगढ़ की धरती 'राममय' हुई है, उम्मीद है 'अबकी बार 400 पार'...लोग यहां प्यार देने आए हैं इससे बड़ी बात और कुछ नहीं हो सकती। वहीं, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि पूरा आजमगढ़ 'भगवामय' हो गया है, पूरे आजमगढ़ में कमल खिल रहा है...अब आजमगढ़ विकास का गढ़ है। पूरा पूर्वांचल PM मोदी के समर्थन में है। NDA जरूर 400 पार सीटें जीतेगी, इसमें कोई शक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications