गोरखपुर: मासूम बच्चों का मां ने घोट दिया गला, फिर लगा ली फांसी

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टामॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो महिला अवसाद में रहती, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।

Mother committed suicide after killing two children in Gorakhpur

घटना गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के झारखंडी इलाके की है। शशि सिंह के पति ने चार साल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके चलते शशिसिंह अवसाद में रहने लगी। बताया जा रहा है कि गुरूवार की सुबह परिजनों ने शशिसिंह के कमरे का दरवाजा खोला अंदर का मंजर देखकर होश उड़ गए। कमरे में शशिसिंह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और दोनों बच्चों नेवैध सिंह (4) और ऐंजल सिंह (9) का शव बिस्तर पर पड़ा था। परिजनों ने घटना की सूचना कैंट थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं इस मामले में सीओ कैंट अभिषेक सिंह ने कहा है कि शुरूआती पूछताछ में महिला के अवसादग्रस्त होने की जानकारी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अवसाद के चलते अपने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद खुदी भी फांसी लगा ली हो। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है। मामले की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+