यूपी पुलिस ने बिहार जाकर गुमशुदा महिला को उसके परिजनों से मिलवाया

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद की कुंदरकी पुलिस ने ऐसा काम किया है जिसके लिए उसकी बिहार में सराहना हो रही है। पुलिस ने बिहार की रहने वाली एक मंदबुद्धि महिला को परिजनों से मिलवाया है। महिला को देख उसके परिजन और गांव वाले खुश तो हुए ही साथ ही यूपी पुलिस के इस प्रयास की काफी प्रशंसा भी की।

Moradabad police introduced bihar woman to family

सोमवार को कुन्दरकी पुलिस सूचना मिली कि एक महिला घूम रही है। महिला की भाषा शैली भी बदली हुई है। इस पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को भेजा। टीम ने नगर में महिला को खोजा। पुलिस को अज्ञात महिला जिसकी उम्र करीब 36 वर्ष थी। मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी। पीड़ित महिला से महिला पुलिस कर्मी ने पूछताछ की तब महिला ने अपना नाम सुनीता पत्नी भिकारी निवासी ग्राम खौर थाना गाय घाट जिला मुजफ्फरपुर राज्य बिहार बताया।

पुलिस ने उसके बताये गए पते पर बिहार पुलिस से तस्दीक की। जानकारी सही मिलने पर कुन्दरकी थाने की पुलिस महिला को साथ उसे उसके परिजनों से मिलाने के लिए बिहार गई। बिहार में महिला के गांव पहुंचकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। महिला को देखकर उसके परिजन काफी खुश है। परिजनों ने कुन्दरकी पुलिस का प्रशंसा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+