VIDEO: घर के सामने से कूड़ा उठाने को मना किया तो चला दी गोली
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी के साथ सफाई के विवाद में हुई फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने थाना कटघर पर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया।

दरअसल मामला थाना कटघर क्षेत्र के पीतल नगरी का हैं, नगर निगम की एक सफाई कर्मचारियों की टीम सड़क की सफाई कर रही थी ,और पहले से पड़ी सिल्ट उठाने का काम हो रहा था। उसी वक्त वहीं का रहने वाला राजबीर सिंह नाम का व्यक्ति आया जिसने एक सफाई कर्मचारी को उसके घर के सामने से कूड़ा उठाने के लिए कहा। जिस पर दोनों पक्षों में बहस हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि राजबीर ने गुस्से में अपनी पिस्टल से हवाई फायर कर दिया। जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने मौके से आरोपी राजबीर सिंह को पिस्टल के साथ हिरासत में लिया। इसके बाद थाने में आरोपी के साथ बरती जा रही नरमी का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों ने कटघर पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और थाने के गेट पर ही पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद मामला और गरमा गया, जबकि कठघर के सीओ कहना हैं कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।












Click it and Unblock the Notifications