Video: 'मुझे डर लग रहा है, लोग जबरदस्ती टेंट में घुस रहे', कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का चौंकाने वाला खुलासा

Monalisa Bhonsle: प्रयागराज महाकुंभ मेले में इस साल श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की भीड़ के बीच माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा भोंसले सोशल मीडिया पर स्टार बन गई हैं। कुछ लोग इन्हें 'कजरारी आंखों वाली' तो कुछ लोग इन्हें 'महाकुंभ की वायरल गर्ल' कह कर बुला रहे हैं। मोनालिसा इंदौर की रहने वाली हैं और कुंभ में माला बेच रही हैं। मोनालिसा अपनी एम्बर आंखों को लेकर सुर्खियों में आई हैं।

अब मोनालिसा ने कुंभ मेले में छेड़छाड़ की बात कहकर बड़ा आरोप लगाया है। मोनालिसा ने आरोप लगाया है कि उनके मना करने के बावजूद कुछ लोग उनके टेंट में जबरन घुस आए और उनके साथ तस्वीरें लेने लगे। उस दौरान उनके साथ बदतमीजी की गई। उन्होंने कहा कि नके भाई ने उनके फोन से तस्वीरें हटाने की कोशिश की तो उनके साथ उन लोगों ने मारपीट की।

Monalisa Bhonsle

महाकुंभ की वायरल गर्ल का दर्द- 'जबरन लोग घुसे और तस्वीर खींचने लगे...'

16 वर्षीय मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहती दिख रही हैं, "कुछ लोग मेरे पास आए और कहा कि मेरे पिता ने उन्हें मेरे साथ तस्वीरें लेने के लिए भेजा है। मैंने मना कर दिया और उनसे कहा कि अगर मेरे पिता ने उन्हें भेजा है, तो वे उनके पास ही जाएं। मैं उनके साथ तस्वीरें नहीं खिंचवाऊंगी।"

बता दें कि जब से मोनालिसा की तस्वीरें वायरल हुई, लोग उनके साथ तस्वीर खींचने के लिए उनके पीछे भाग रहे हैं। मोनालिसा इन चीजों को लेकर डरी और घबराई हुई हैं। मोनालिसा ने कहा, "मुझे डर लग रहा है। यहां कोई नहीं है। कोई भी मुझे नुकसान पहुंचा सकता है। बिजली नहीं है। फिर भी लोग जबरदस्ती टेंट में घुस आए।"

मोनालिसा ने बताया पिता और भाई के साथ हुई मारपीट

मोनालिसा ने आगे बताया कि बाद में उसके पिता आए और उसने किसी को भी उसके पास भेजने से इनकार किया। मोनालिसा ने बताया, "मेरे पिता ने उनका सामना किया और चिल्लाते हुए पूछा कि वे मेरे टेंट में जबरदस्ती कैसे घुस सकते हैं? मैंने अपने पिता से पूछा कि क्या उन्होंने उन्हें भेजा है, लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है।''

मोनालिसा ने आगे बताया, "मेरे भाई ने गुस्से में आकर मेरी तस्वीरें हटाने के लिए उनके फोन छीनने की कोशिश की। तभी नौ लोगों ने उस पर हमला कर दिया।''

कौन हैं महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले?

मोनालिसा भोंसले इंदौर की रहने वाली हैं और 16 साल की हैं। सोशल मीडिया पर अचानक चर्चाओं में आने से मोनालिसा परेशान हो गई हैं। एबीपी न्यूज के मुताबिक मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर निवासी मोनालिसा के दादा ने कहा, ''मोनालिसा, प्रयागराज में बहुत परेशान हो रही है। वह काम नहीं कर पा रही है। हर कोई उसका पीछा करता रहता है। वे कैमरे लेकर आते हैं और बातें करते रहते हैं। वह सामान नहीं बेच रही हैं।

हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि उसके पिता ने उसे घर भेज दिया है। हालांकि, उसके दादा ने कथित तौर पर इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि वह महाकुंभ मेले में ही रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+