शोहदे की छेड़खानी से लड़की का घर से निकलना बंद, विरोध पर 'प्रधान' को मार डाला

मुरादाबाद। यूपी में मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शोहदे ने पूर्व प्रधान शफीक की ईंट से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी। रविवार की सुबह ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पानूवाला में उस समय हड़कंप मच गया जब मौके से पूर्व प्रधान शफीक की लाश बरामद हुई।

Molester killed relative of girl in Moradabad when he protested

हत्यारों ने शफीक का मुंह ईंट-पत्थरों से कुचल दिया था। बॉडी को देखने से पता चलता है कि हत्यारों ने बड़ी ही निर्ममता से इसको अंजाम दिया है। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से पड़ोस में रहने वाला मोहसिन उनकी भतीजी को परेशान कर रहा था और आते-जाते छेड़छाड़ करता था। इस वजह से लड़की की पढ़ाई छूट गई थी और उसने घर से निकलना बंद कर दिया था।

Molester killed relative of girl in Moradabad when he protested

जब आरोपी शोहदे का विरोध शफीक ने किया तो उसने साथियों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान की हत्या कर दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।

पुलिस ने इस बारे में बताया है कि पड़ोसी से विवाद होने की वजह से यह हत्या हुई है। मामले की विवेचना चल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+