बाग में लड़की को अकेली देख डोली नीयत, पीड़िता ने क्या किया, VIDEO
मैनपुरी में एक लड़की बाग में गई जहां मौका पाकर आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता लड़की ने बताया कि उसके साथ वहां क्या-क्या हुआ?
मैनपुरी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार के फरमान में कोई चूक न हो, इस बात का डर पुलिस को भी सताने लगा है। ऐसा ही मामला उस समये देखने को मिला जब एक छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ को दबाने के प्रयास में कई छुटभैया नेता थाने पर गए परंतु दरोगा ने एक न सुनी और पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिमाचल में पढ़ रही छात्रा रूबी (बदला नाम) मैनपुरी में किसनी इलाके के लठौगर गांव में छुट्टियां मनाने आई हुयी है। जो सुबह शौच के लिए बाग़ में गयी, वहाँ पहले से घात लगाये आरोपी सचिन दुबे ने बुरी नियत से उसे दबोच लिया और मुँह बन्द कर छेड़छाड़ करने लगा।

लड़की के चिल्लाने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे पीड़ित के माता-पिता व लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया पुलिस को सूचना कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सचिन को जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications