लखनऊ के एक नामी कॉलेज का प्रिंसिपल छात्राओं से करता था सेक्‍स की बातें, केबिन में बुलाकर सुनता था रोमेंटिक गाने

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज में स्थित एक कॉलेज से जो शर्मनाक घटना निकल कर आई है उसने सनसनी मचा दी है। नाबालिग छात्राओं ने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं छात्राओं के अलावा कॉलेज की महिला स्‍टाफ ने भी यह दावा किया है कि प्रिंसिपल ने उनका यौन शोषण किया। गलत नीयत से उन्‍हें टच किया और गालियां दीं। छात्राओं के मुताबिक मार्कशीट लेने जाने पर प्रिंसिपल ने उन्‍हें आधे घंटे तक रोक कर रखा और सेक्‍स के बारे में बात करने लगे। मामला पुलिस तक पहुंच गया है लेकिन अभी तक लिखित शिकायत नहीं सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। विस्‍ता से जानिए पूरा मामला

लड़कियों से सुनता था रोमांटिक गाना

लड़कियों से सुनता था रोमांटिक गाना

मामला नेशनल कॉलेज का है। तीन नाबालिग छात्राओं ने मंगलवार (13 मार्च) को इस बाबत मीडिया के सामने आपबीती सुनाई। प्रिंसिपल पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए एक परिजन ने कहा, “सर गंदी बात करते थे। रात में हमारी बच्चियों से रुकने को कहते थे। बेटी को पढ़ाने नौ बजे से 11 बजे तक रात में रुकते थे।” छात्राओं को किसी न किसी बहाने कार्यालय में बुलाकर रोमांटिक गाने सुनाते थे। छात्राओं का फोन नंबर लेकर वॉट्सऐप पर उनसे चैट करते थे।

करता था अश्‍लील बातें, देता था धमकी

करता था अश्‍लील बातें, देता था धमकी

छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज के प्रिंसिपल उमा शंकर सिंह अक्सर ही उनसे अश्लील बातें करते हैं। एक छात्रा ने बताया कि प्रिंसिपल एक बार बहाने से घर आए और अश्लीत बातें शुरू कर दी जिसका उसने विरोध किया। इसके बाद सोमवार को जब छात्रा कॉलेज अपनी मार्कशीट लेने पहुंची तो प्रिंसिपल ने उसे अकेले कमरे में बैठा लिया। साथ की कुछ और छात्राएं जब वहां पहुंची तो प्रिंसिपल ने उन्हें भी वहीं बैठा लिया और अश्लील बातें करने के साथ धमकाने लगे।

छात्राओं से कहता था- हर जगह छू सकता हूं

छात्राओं से कहता था- हर जगह छू सकता हूं

एक पीड़िता बोली, "बदतमीजी से बात की। सेक्स के बारे में बात की। तुम लोगों को हर जगह छू सकता हूं। बुरा मत मानना। गालियां भी दीं। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया।" महिला स्टाफ ने एक अन्य टीचर की आपबीती बताते हुए कहा, "एक टीचर प्रिंसिपल की हरकतों से परेशान थीं। वह कहती थीं कि आप लोग इनके साथ कैसे काम कर लेते हैं? उनके घर में कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर प्रिंसिपल ने उनसे गंदी हरकत की थी।"

प्रिंसिपल ने बताया बेबुनियाद आरोप

प्रिंसिपल ने बताया बेबुनियाद आरोप

पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली नहीं है। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। लड़कियां रिजल्ट लेने गई थीं, तभी प्रिंसिपल ने उनसे अश्लील बातें कीं। कोतवाली में इस संबंध में तीन नाबालिग छात्राओं ने शिकायत दी है। प्रिंसिपल उमा शंकर सिंह से यह पूछे जाने पर कि इस आरोप के पीछे का कारण क्या है? वह बोले, "हमने दो लोगों को परीक्षा विभाग से निकाला था। आशंका थी कि कहीं वे कॉपी न गायब कर दें। पर्चा वॉट्सएप पर वायरल कर न कर दें। उसी का बदला लेने के लिए डॉ. आरपी सिंह और सोने लाल ने छात्राओं को बरगलाया है।"

महिला टीचरों से भी अश्लीलता कर चुका प्रिंसिपल

महिला टीचरों से भी अश्लीलता कर चुका प्रिंसिपल

लखनऊ के नेशनल इण्टर कॉलेज के प्रधानचार्य उमाशंकर सिंह पर कॉलेज के छात्राओं ने अभद्रता और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया। मंगलवार को छात्राओं के साथ कॉलेज में नाराज छात्राओं और उनके अभिभावकों ने किया हंगामा। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। घंटो बाद छात्राओं का प्रदर्शन समाप्त हो पाया। आक्रोशित छात्राएं प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही थीं। छात्राओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके साथ अश्लीलता का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले आरोपी प्रिंसिपल कई छात्राओं और स्कूल में पढ़ाने वाली महिला अध्यापिकाओं से भी अश्लीलता कर चुका है। लेकिन छात्राओं ने भविष्य खराब होने और टीचरों ने नौकरी के लिए जुबान नहीं खोली। लेकिन जब बर्दास्त से बाहर हो गया तो छात्राओं ने प्रिंसिपल की हरकतें सार्वजानिक कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+