मोहनलालगंज MLA अंब्रीष सिंह पुष्‍कर बोले- सपा जीतती है तो प्राथमिकता से बनवाउंगा राजकीय डिग्री कालेज

मोहनलालगंज, 30 अक्‍टूबर। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी जोर-शोर से मैदान में जुट चुकी है। छोटी पाटिर्यों से गठबंधन करने वाली सपा आगामी चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा कर रही है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि 2017 के चुनाव में भले ही वो सरकार नहीं बना सकी लेकिन जिन सपा के नेताओं पर वोटरों ने भरोसा करके जिताया था वो उनकी उम्‍मीदों पर खरे उतर सके या नहीं? आने वाले चुनाव में उनकी क्‍या रणनीति होगी इस सबको जानने के लिए विधायकों से वन इंडिया ने साक्षात्‍कार किया। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़े विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के सपा विधायक अंब्रीश सिंह पुष्‍कर से बात की। आइए जानते हैं मोहनलालगंज, लखनऊ विधायक अमरीश सिंह पुष्‍कर से वो किस आधार पर तीसरी बार अपनी विधानसभा सीट पर जीतकर हैट्रिक बनाने का दावा कर रहे हैं।

pic

मोहनलालगंज विधायक अंब्रीश सिंह पुष्‍कर सपा किस आधार पर दावे कर रही है कि वो जीतेगी ?

इस प्रश्‍न के जवाब में सपा विधायक अंब्रीश सिंह पुष्‍कर ने कहा मैं अपने क्षेत्र की जनता से जुड़ा हुआ हूं। मेरी कोशिश रहती है कि उनका हर काम करवा सकूं। हमारी पार्टी की सरकार सत्‍ता में नहीं थी इस कारण कई कार्य अधूरे रह गए हैं जिसे हमारी सरकार सत्‍ता में आती है तो हम उसे प्राथमिकता से पूरा करेंगे।

सत्‍ता में सपा सरकार ना होने से क्‍या समस्‍या आई?

इस प्रश्‍न के जवाब में सपा विधायक अंब्रीश सिंह पुष्‍कर ने कहा 2012 से 2017 तक जब सपा प्रमुख और तात्‍कालीन मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार थी तब हमारे क्षेत्र मोहनलालगंज में सड़कों समेत अन्‍य जो विकास कार्य हुए। हमारी विधानसभा क्षेत्र में सपा सरकार में इतने अधिक कार्य हुए कि यही कारण था कि सपा को यहां की जनता ने दोबारा चुना और मेरे ऊपर विश्‍वास करके मुझे दोबारा विधायक बनवाया। लेकिन सपा कार्यकाल में जो विकास हुए उनको भाजपा सरकार में ध्‍यान नहीं दिए जाने के कारण फिर से सड़के जर्जर हो चुकी है ऐसे ही तमाम समस्‍याओं से जनता जूझ रही है। हमने कई बार मांग की लेकिन योगी सरकार में कही कोई सुनवाई नहीं है इस क्षेत्र को उपेक्षित रखा है।

सपा जीतती है तो प्राथमिकता से कौन से काम करवाएं जाएंगे?
इस प्रश्‍न के जवाब में सपा विधायक अंब्रीश सिंह पुष्‍कर ने कहा मोहनलालगंज क्षेत्र राजधानी से जुड़ा हुआ है लेकिन यहां पर उच्‍च शिक्षा के लिए कालेज नहीं हैं हमारी सरकार बनती है तो मैं प्राथमिकता से सर्वप्रथम अपने क्षेत्र में राजकीय डिग्री कालेज स्‍थापित करवाएंगे ताकि हमारे क्षेत्र की लड़कियों और लड़कों को प्राइवेट कालेज में पढ़ने के लिए मोटी फीस ना देना पड़े। वर्तमान समय में कई गरीब परिवारों के बच्‍चों को इंटर के बाद पढ़ाई इसलिए बीच में छोड़नी पड़ जा रही है क्‍योंकि उनके पास प्राइवेट कालेजों की मोटी फीस देने के लिए पैसा नहीं है।

बिजली कटौती की समस्‍या से क्‍या मिलेगी निजात?
इस प्रश्‍न के जवाब में सपा विधायक अंब्रीश सिंह पुष्‍कर ने कहा इसके अलावा मोहनलालगंज के ग्रामीण क्षेत्र अभी भी बिजली कटौती की समस्‍या से जूझ रहे हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि कि अगले कार्यकाल में मैं अपने क्षेत्र के ग्रामीण को इस समस्‍या से निजात दिलवा सकूं!

किसानों के लिए क्‍या करेगी सपा?
इस प्रश्‍न के जवाब में सपा विधायक अंब्रीश सिंह पुष्‍कर ने कहा इमैं समय-समय पर अपने क्षेत्र में नहरों की सफाई का काम खुद अपनी देखरेदख में करवाता रहा हूं ताकि किसानों के खेतों में पानी पहुंच सके। लेकिन कई क्षेत्रों में सरकारी विभाग के सुस्‍त रवैये के कारण नहरों में शिल्‍ट की सफाई ना होने के कारण किसानों बिजली से सिंचाई करनी पड़ रही है जो उनको काफी मंहगा पड़ रहा है। वहीं लोकल स्‍तर पर कई समस्‍याएं थीं जिनका हल मैंने अपने कार्यकाल में पूरा किया है और आगे अधूरे कार्य पूरा करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+