साक्षी बोले, सपा विधायक ने उमा भारती का हेलिकॉप्टर उतरने नहीं दिया
साक्षी महाराज ने कहा कि सपा विधायक के दबाव में साजिश के तहत उमा भारती का हेलिकॉप्टर उतरने नहीं दिया गया और उन्होंने अपना हेलिकॉप्टर खेत में उतारा।
उन्नाव। सपा विधायक के दबाव में उमा भारती का हेलीकाप्टर नहीं उतरने दिया गया जबकि उसी जगह पर अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर उतारा गया था। क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने पुरवा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सपा विधायक उदयराज यादव के कहने पर पुलिस ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया।
Read Also: गंगा-यमुना दोआब में क्या भाजपा की नैया पार कराएंगी साध्वी निरंजन ज्योति?

उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर ना उतरने के कारण केंद्रीय मंत्री को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान साक्षी महाराज ने कहा कि उन्होंने अपना हेलीकॉप्टर खेत में उतारा था। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने पहले ही हार स्वीकार कर लिया है। इसलिए उन्होंने मेट्रो और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर दिया। क्योंकि वह जानते थे कि दोबारा नहीं आने वाले हैं।
यह चुनावी जनसभा उसी स्थान पर हो रही है जहां विगत दिनों क्षेत्रीय विधायक उदयराज यादव के समर्थन में अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा की थी।












Click it and Unblock the Notifications