मिरजापुर: छात्रों को परोसी गई सब्जी में भुन गई छिपकली, खाने के बाद 109 बच्चे बीमार
मिरजापुर। उत्तर प्रदेश के मिरजापुर जिले में संचालित आश्रम पद्धति के बच्चे भगवान भरोसे हो गए है। गोरखपुर जिले के अलावा अन्य जिलों में काफी संख्या में बच्चों की आक्सीजन की कमी व बीमारी आदि से मरने के बाद मीरजापुर जिले के आश्रम पद्धति स्कूलों में बच्चों के लिए आफत आ गई है। मिरजापुर जिले के मड़िहान थाना अंतर्गत आश्रम पद्धति स्कूल में फूड पॉयजनिंग से 90 बच्चों के बीमार होने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार की रात विंध्याचल क्षेत्र के स्कूल में छिपकली गिरने से 105 बीमार हो गए।

बजरबट्टू की सब्जी में गिरी छिपकली
विन्ध्याचल के अमरावती रोड पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय परसिया में शुक्रवार की रात 9.30 बजे खाने में छिपकली गिर जाने के बाद दूषित खाना खाने से लगभग सौ छात्र बीमार हो गए।

सब्जी में भुन गई थी छिपकली
सभी छात्रों को मंडलीय अस्पताल और विन्ध्याचल सीएचसी मे भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रात को विद्यालय के मेस मे दाल चावल रोटी और बजरबट्टू की सब्जी बनी हुई थी। सब्जी में छिपकली गिर के भुन गई थी ।

खाने के बाद हुआ पेट मे दर्द
छात्रों ने खाना खाया तो अधिकांश के पेट में दर्द होने लगा। कई छात्रों को उल्टियां भी होने लगी। बच्चों की यह दशा देख कर अध्यापक भी घबरा गए और पुलिस के साथ ही 108 नंबर की एंबुलेस को सूचना दिया। सूचना पर फोर्स के साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई।

रात10.15 बजे दो एंबुलेंस पहुंची
रात10.15 बजे दो एंबुलेंस में 105 छात्रों को विंध्याचल सीएचसी और मंडलीय अस्पताल लाया गया। बीमार छत्रों मे शशिधर,आशीष कुमार, सत्यप्रकाश,जय, प्रांजल,शैलेश,दया,अविनाश,आकर्ष,नीरज, मुकेश, शिवम, दयाशंकर, विशाल, अखिलेश आदि शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications