पीएम मोदी से पहले सपाईयों ने कर दिया चुनार पुल का उद्घाटन, बाइकें भी कर दी आर-पार
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकार्पण से पहले ही बड़ी संख्या में सपाईयों ने जिले के चुनार में गंगा नदी पर बने पक्का पुल पर फीता काटकर बाइक से आर-पार की यात्रा की। प्रशासन और पुलिस को इसकी कानो-कान भनक तक नहीं लग पाई। खुफिया विभाग सपा की योजना का पता नहीं चल पाया है। पीएम के आने के पहले आयोजन को प्रभावित किया जाना कहीं न कहीं से सुरक्षा में चूक है। इसे लेकर भाजपा और अपना दल एस के नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी देखी गई।

फीता काटकर किया आर-पार
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जुलाई को जिले में आ रहे हैं। वह बाणसागर परियोजना, चुनार पक्का पुल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कालेज, मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग का शिलान्यास भी करेंगे। इसे लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। देश और प्रदेश की सारी सुरक्षा एजेंसियों ने यहीं पर डेरा जमाया है। बावजूद इसके सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता चुनार में गंगा नदी पर बने पक्का पुल पर पहुंच गए। उन्होंने वहां पहुंचकर पुल पर फीता बांधकर काटा और बाइक से पुल को आर पार करके लौट आए।
सपा ने कहा उनके कार्यकाल में हुआ उद्घाटन
सपा नेताओं ने कहाकि यह पुल उनकी सरकार के कार्यकाल है। ऐसे में उसके लोकार्पण का अधिकार उनको है। इसलिए उन लोगों ने लोकार्पण कर दिया। सपाईयों के आने के बाद तक प्रशासन को पता नहीं चला। जब सोशल मीडिया पर सपाईयों के आयोजन का वीडियो वायरल हुआ और भाजपा व अपना दल एस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इसे देखकर नेताओं तक पहुंचा तब खलबली मची।
एडीजी जोन तक पहुंचा मामला, पुलिस हलकान
सपाईयों के चुनार पक्का पुल का फीता काटकर बाइक चलाए जाने और उद्घाटन का दावा किए जाने का कमाला एडीजी वाराणसी जोन तक पहुंच गया है। इसे एडीजी ने गंभीरता से लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसे लेकर पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारी हलकान दिए। एसपी की ओर से वीडियो मांगा गया है,जिससे कार्रवाई की जा सके।
सेतु निगम के कर्मचारी की तहरीर दी,दर्ज होगा मामला
राज्य सेतु निगम के कर्मचारी नरेन्द्र राय की ओर से चुनार कोतवाली में तहरीर दी गई है। उनकी तहरीर पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की शुरू की जाएगी। आरोपितों की सूची तैयार करायी जा रही है। इसके बाद नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। नरेन्द्र राय ने आरोप लगाया कि मना करने पर सपाईयों ने उनकी पिटाई भी की। इसके बाद जबरिया पुल का फीता काटकर बाइक दौड़ाते हुए चले गए। जब तक पुलिस को फोन किए तब तक सपाई जा चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications