वन विभाग के कर्मचारी का महिला माली से था प्रेम संबंध, जंगल में मिली अर्द्धनग्न लाश
मिर्जापुर। कैमूर वन्य जीव प्रभाग मिर्जापुर के हलिया रेंज में तैनात एक चौकीदार और महिला श्रमिक की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह दोनों का शव मटिहरा जंगल के पनिहवा नाला के समीप से बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या के पीछे प्रेम संबंध को वजह बता रही है। हालांकि हत्या के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।

हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी गांव के 52 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह वन विभाग में वाचर पद पर तैनात थे। वहीं पास के गांव मगरदा की 42 वर्षीया नन्हकी पत्नी श्यामलाल माली थी। वह पेड़ पौधों की देखभाल करती थी। परिजनों के मुताबिक 12 सितंबर से दोनों लापता चल रहे थे। दोनों के नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी थी। परिजनों संग ग्रामीण भी अपने स्तर से दोनेां की खोजबीन में जुटे रहे। शुक्रवार की सुबह मटिहरा जंगल के पनिहवा नाला के समीप सुरेन्द्र का क्षत विक्षत शव तो महिला का अर्ध नग्न शव मिला। सुरेंन्द्र के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले। वहीं महिला का गला दबाकर मौत के घाट उतारा गया है। दोनों के शव के पास दो फावड़ा भी बरामद हुआ है। ये भी पढ़ें- रेप करने के इरादे से घर में घुसे बदमाश, मां की नींद टूटी तो बेटी को मार डाला
हत्यारों ने वन विभाग में तैनात चौकीदार सुरेन्द्र की हत्या में निर्ममता की सारे हदें पार कर दी। क्षत विक्षत शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों हत्यारें किसी कीमत पर दोनों को जिंदा नहीं देखना चाहते थे। हत्यारें गला रेतकर चौकीदार को मौत के घाट उतारने के बाद उसका सीना चीरकर कलेजा बाहर निकाल लिए थे। इसके बाद उसका कपड़ा निकालकर कपड़े में लपेटकर उसका कलेजा और चेहरा बुरी तरह से जला दिए थे। सुरेन्द्र का शव नग्न और क्षत विक्षत करके छोड़ा गया था।
वन विभाग में माली रही 42 वर्षीया नन्हकी का शव सुरेन्द्र के शव से कुछ दूरी पर अर्धनग्नावस्था में मिली। उसके तन पर सिर्फ ब्लाउज और पेटीकोट था। पास में भोजन बनाने का पात्र भगौना और गूंथा हुआ आटा भी पड़ा मिला। वनक्षेत्राधिकारी भाष्कर पांडेय के मुताबिक वाचर सुरेन्द्र बारह सितंबरको पैसा लेने आया था। पैसा लेने के बाद से ही वह लापता चल रहा था। इसके बाद से उनकी पड़ताल चल रही थी। ये भी पढ़ें- अभिनेत्री ने डायरेक्टर पर लगाया रेप का आरोप, ब्लू फिल्म के धंधे का भी शक












Click it and Unblock the Notifications