मिर्जापुर: प्यार का हुआ खौफनाक अंजाम, चाकू से 70 वार कर नाबालिग की हत्या
सोमवार की सुबह आईटीआई हॉस्टल के पास झाड़ियों से छात्र का शव बरामद हुआ। झाड़ियों के पास खेल रहे छात्रों ने शव को देखकर यूपी 100 डायल को इसकी सूचना दी।
मिर्जापुर। हाईस्कूल के एक नाबालिग छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। छात्र की चाकू से नाजुक अंग समेत पूरे शरीर पर लगभग 70 वार कर हत्या की गई है। सोमवार की सुबह आईटीआई हॉस्टल के पास झाड़ियों से छात्र का शव बरामद हुआ। झाड़ियों के पास खेल रहे छात्रों ने शव को देखकर यूपी 100 डायल को इसकी सूचना दी। मृतक विकास कॉलोनी स्थित गुरुनानक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। लगभग दो माह से वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के टंडनपुरी कॉलोनी में एक आईटीआई की टीचर के साथ किराये के मकान में रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस आईटीआई टीचर को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। ये भी पढ़ें: इंफोसिस के पुणे ऑफिस में महिला कर्मचारी की हत्या, कंप्यूटर के तार से घोंटा गला

आशिकी में हुई हत्या
पुलिस के मुताबिक जिस तरह से छात्र की हत्या हुई है उससे ये बात सामने आती है कि मृतक छात्र का किसी लड़की से चक्कर था। बता दें कि जिस टीचर के साथ मृतक अभिषेक किराये के मकान में रहता था, उसके मुताबिक, अभिषेक किसी लड़की से फोन पर बात करता था। टीचर ने आगे बताया कि इलाहाबाद रोड पर लड़की से मिलने भी जाता था। वहीं, परिजनों का कहना है कि उसने एक महीने पहले ही फोन लिया है। लेकिन टीचर ने अभिषेक का फोन पुराना होने की बात कही।

छात्र का मोबाइल गायब है
बता दें विंध्याचल थाना क्षेत्र के अतरैला के रहने वाले संतोष कुमार मौर्या का 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक मौर्या के शव के पास से पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। वहीं, घटनास्थल से अभिषेक का मोबाइल भी गायब है। टीचर के मुताबिक रविवार की शाम को जब वे घर पहुंची तो ताला लगा होने पर अभिषेक को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद जा रहा था। वहीं, पुलिस भी मामले की तह तक जाने के लिए उसके मोबाइल की काल डिटेल के जरिये छानबीन में जुटी हुई है। ये भी पढ़ें: बीजेपी MLA के प्यार में पागल जाहिदा डेट के बाद संभाल कर रखती थी यूज्ड कंडोम












Click it and Unblock the Notifications