इंफोसिस के पुणे ऑफिस में महिला कर्मचारी की हत्या, कंप्यूटर के तार से घोंटा गला
पुलिस के अनुसार रविवार को पुणे के हिंजावाड़ी में स्थित राजीवव गांधी इंफोटेक पार्क में एक अज्ञात शख्स ने इंफोसिस की सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जान से मार दिया।
पुणे। इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रही एक 25 साल की महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार रविवार को पुणे के हिंजावाड़ी में स्थित राजीवव गांधी इंफोटेक पार्क में ऑफिस के ही सुरक्षाकर्मी ने इंफोसिस की सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जान से मार दिया। महिला को गला घोंट के मारा गया है। इस महिला का नाम के रासिला राजू है, जो केरल की रहने वाली थी। हत्यारे ने महिला को मारने के लिए कंप्यूटर की तार का इस्तेमाल किया। यह घटना इंफोसिस की इमारत में नौवीं मंजिल पर हुई।

पुलिस की असिस्टेंट कमिश्नर वैशाली जाधव ने बताया कि यह हादसा शाम को करीब 5 बजे हुआ है, लेकिन उन्हें इस मामले की जानकारी देने के लिए रात के करीब 8 बजे फोन किया गया था। उन्होंने बताया कि रविवार होने के बावजूद वह महिला काम कर रही थी, जबकि उसके दो साथी बेंगलुरु से ऑनलाइन थे।












Click it and Unblock the Notifications