Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झोपड़ी में लगी आग, 50 बकरियों सहित 13 वर्षीय किशोरी की जलकर मौत

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के दांती गांव में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मड़हे में लगी आग को बुझाने में 50 बकरियों के साथ एक 13 वर्षीय किशोरी जिंदा जल गई जबकि कई अन्य बच्चों को बचा लिया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आग लगने के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

किशोरी का पिता करता है बकरी पालन

किशोरी का पिता करता है बकरी पालन

मड़िहान थाना क्षेत्र के दांती गांव निवासी सुभाष पाल बकरी पालन व खेती किसानी करके परिवार की आजीविका चलाता है। सुबह उसकी तेरह वर्षीय लड़की प्रीति मड़हे के पास सेम तोड़ने गई हुई थी। पास पड़ोस के बच्चों के पहुंचने पर वह उनके साथ खेलने लगी। बच्चे मड़हे में खेल रहे थे कि उसी दौरान पता नहीं कैसे मड़हे में आग लग गई और 50 बकरियों समेत 13 साल की बच्ची जलकर खाक हो गई।

अपनी बकरियों को बचाने के लिए बुझाने लगी आग

अपनी बकरियों को बचाने के लिए बुझाने लगी आग

मड़हे में आग लगी देख बच्चे शोर मचाने लगे। शोर मचाते हुए कुछ बच्चे भाग निकले जबकि प्रीति अपनी बकरियों को जलता देख आग बुझाने का प्रयास करने लगी। बच्चों के शोर मचाने पर परिजनों संग पास पड़ोस के लोग जब तक एकत्र होते और आग बुझाते तब तक मड़हे में लगी आग ने विकराल रूप घारण कर लिया। उसकी चपेट में आने से तेरह वर्षीय प्रीति और पचास बकरी जिंदा जल मरी।

जांच में जुटे अधिकारी

जांच में जुटे अधिकारी

किशोरी व 50 बकरियों के मौत के अलावा 20 झुलस गई हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष केके सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मड़हे में आग कैसे लगी इस संबंध में पता नहीं चल सका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+