Juna Akhara News: साध्वी बनी नाबालिग लड़की के दादा-दादी ने दिया बयान, जानें जूना अखाड़े के फैसले पर क्या बोले?
Juna Akhara News Minor sadhu: महाकुंभ में जूना अखाड़े के महंत ने 13 साल की नाबालिग लड़की को साध्वी बना दिया। जब यह मामला अखाड़े के अन्य महंतों तक पहुंचा तो इसकी निंदा की गई और महंत के खिलाफ कार्रवाई की गई। अखाड़े ने महंत को 7 साल के लिए अखाड़े से निष्कासित कर दिया और लड़की को वापस उसके घर भेज दिया।
यह पूरा मामला अभी भी सुर्खियों में चल रहा है। इसी बीच आगरा में रहने वाले नाबालिक बेटी के दादा-दादी से मीडिया कर्मियों ने बात किया। बातचीत के दौरान दादा और दादी द्वारा इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी गई। उन्होंने अखाड़े का निर्णय सही बताया।

उम्र का ध्यान रखना चाहिए था
राखी के 65 वर्षीय दादा रोहतान सिंह ने कहा कि उनकी पोती की उम्र अभी इतनी नहीं है कि वह साध्वी बनने की जिम्मेदारी निभा सके। उन्होंने बताया कि इस निर्णय की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और यह बात उन्हें तब पता चली जब मीडिया उनके घर आई। राखी की दादी राधा देवी ने भी इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि राखी उनके साथ नहीं रहती और यह सब उनके लिए अप्रत्याशित था।
जूना अखाड़े ने लिया है सही फैसला
जब रोहतान सिंह से पूछा गया कि क्या राखी को साध्वी बनाने का निर्णय सही था, तो उन्होंने जूना अखाड़े के कदम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि साध्वी बनने से पहले उम्र और परिपक्वता को ध्यान में रखा जाना चाहिए। महंत कौशल गिरि को सजा के तौर पर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया, इस फैसले को भी उन्होंने सही बताया।
माता-पिता के साथ आई थी महाकुंभ
दरअसल, आगरा की रहने वाली 13 वर्षी नाबालिक बेटी अपने माता-पिता के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए आई हुई थी। महाकुंभ में स्नान के दौरान ही उसने साधु संतों को देखा उसके बाद उसके विचार में परिवर्तन आया। उसने परिवार के साथ घर जाने से मना कर दिया था।
उसके बाद लड़की के माता-पिता ने जूना अखाड़े के महंत कौशल गिरी को अपनी बेटी दान कर दिया था। उसके बाद महंत द्वारा उसे संगम पर स्नान कराया गया। स्नान करने के बाद उसका नाम बदल दिया गया। लड़की की साध्वी बनने का मामला खूब चर्चा में रहा हालांकि अब इस मामले में शुक्रवार को जूना अखाड़े द्वारा महंत के खिलाफ कार्रवाई की गई और बेटी को उसके घर वापस भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications