Milkipur by-election: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, सीएम योगी ने कहा- 'झूठ और लूट की राजनीति का अंत'
Milkipur by-election: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम का संकेत बताया।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर सभी मतदाताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। दिल्ली चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद सीएम योगी ने लिखा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे को दर्शाती है।

सीएम योगी ने विजयी प्रत्याशी को दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विजयी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई दी और कहा कि जनता ने डबल इंजन सरकार पर जो विश्वास जताया है, वह प्रदेश के विकास की दिशा को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह विजय बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की विकासपरक नीतियों की जीत है।
उन्होंने आगे लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार सेवा और सुशासन के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और मिल्कीपुर के लोगों ने इसे खुले मन से स्वीकार किया है। यह जीत आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी एक बड़ा संकेत है कि जनता अब विकास की राजनीति चाहती है।
दिल्ली चुनाव पर भी बोले सीएम योगी
सीएम योगी ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत को भी ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों के बाद दिल्ली में बीजेपी को जो सफलता मिली है, वह इस बात का प्रमाण है कि जनता अब सुशासन और विकास चाहती है।
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने झूठ और लूट की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की है, लेकिन अब जनता सचेत हो गई है और विकास को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे स्पष्ट रूप से यह दिखाते हैं कि जनता ने समाजवादी पार्टी की पारिवारिक राजनीति को ठुकरा दिया है और बीजेपी की लोक-कल्याणकारी नीतियों को स्वीकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications