Milkipur By Election Result: मतगणना शुरू होते ही खिला ' कमल ', चंद्रभानु इतने वोटों से आगे
Milkipur By-Election Result Ayodhya Uttar Pradesh: मिल्कीपुर सीट पर मतगणना जारी है। शुरुआती समय में ही भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना ली है। समाजवादी पार्टी पीछे चल रही है।
मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान और सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले राउंड में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने बढ़त बना ली है। वह अजीत प्रसाद से पहले राउंड में 3995 वोटों से आगे निकल गए हैं। दूसरे राउंड में भाजपा को 10883 वोट मिले, सपा को 4666 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी को 354 वोट मिले हैं। फिलहाल पोस्टल बैलट, बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के वोटों की भी गिनती जारी है।

अयोध्या में मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना जारी है। इसके लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। 30 राउंड मतगणना होगी। कड़े सुरक्षा के बीच यह सब हो रहा है। गिनती के पहले ही भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान मंदिर पहुंचे। यहां इन्होंने विधिविधान से पूजा अर्चना की।
मिल्कीपुर सीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है। दोनो ने यहां ताबड़तोड़ रैलियां और चुनाव प्रचार किया था। इसके साथ ही बीजेपी और सपा के कई दिग्गज नेता यहां चुनाव प्रचार कर चुके हैं। सभी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं हालांकि आज यह स्पष्ट हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications