Milkipur by election: भाजपा को बड़ी बढ़त, चंद्रभानु 11635 वोटों से आगे, सपा ने लगाया धांधली का आरोप

Milkipur by election: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है, और अब तक चार राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान 11,635 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उन्हें 21,160 वोट मिले हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 9,965 वोट प्राप्त हुए हैं।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव आयोग से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

milkipur by election bjp

उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस चुनाव में हारने वाली है और सपा का उम्मीदवार जीत हासिल करेगा। वोटों की गिनती के दौरान मीडिया से बातचीत में अवधेश प्रसाद ने कहा, भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा दी हैं।

चुनाव आयोग के सामने हमने अपनी शिकायतें रखीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। भाजपा के गुंडों ने मतदान केंद्रों पर कब्जा कर लिया, और प्रशासन ने आंखें मूंद लीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी खुद ईवीएम का बटन दबा रहे थे।

जब इसकी शिकायत की गई, तो चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक ने हामी तो भरी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि वोटिंग में पूरी तरह से गड़बड़ी और धांधली हुई है, फिर भी जनता भाजपा को हराकर समाजवादी पार्टी को जिताएगी।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है। उन्होंने कहा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धरती पर भाजपा ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सपा समर्थकों को डराया, धमकाया और बूथों पर कब्जा किया। चुनाव आयोग भी इस पर चुप्पी साधे रहा। कहा कि, प्रभु श्रीराम, हनुमान जी और मां सरयू की कृपा से सपा की जीत होगी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा के आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब भी सपा चुनाव हारती है, वह बेबुनियाद आरोप लगाने लगती है। जनता यह अच्छी तरह जानती है कि समाजवादी पार्टी का यह पुराना तरीका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है और पार्टी प्रचंड बहुमत से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, दिल्ली में भी भाजपा मजबूत स्थिति में है, और मिल्कीपुर में भी जनता ने भाजपा को ही चुना है। मैं सभी मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+