सेफ नहीं यूपी पुलिस के परिवार वाले, मेरठ में युवक ने दरोगा की पत्नी से किया रेप
मेरठ। मेरठ में अब आम जनता ही नहीं खाकी घरवाले भी महफूज नहीं हैं। ताजा घटनक्रम में एक दरोगा की पत्नी के साथ रेप का मामला सामने आया है। यहां मकान दिखाने के बहाने एक शख्स पर महिला से रेप करने का आरोप लगा है। मामले में शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही महिला का मेडिकल भी कराया गया है जिसमें रेप की बात सामने आई है।

दरअसल, शहर के जागृति बिहार निवासी एक महिला धोखे की शिकार हुई। मेरठ के पांडव नगर निवासी एक कारोबारी ने इस महिला के साथ रेप किया। महिला को एक किराये के मकान की जरूरत थी। मकान दिखाने के बहाने आरोपी कारोबारी अमित कुमार महिला को गंगानगर इलाके में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। होश में आने के बाद तमंचा दिखाकर धमकाया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता के पति यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं और उनकी पोस्टिंग अलीगढ़ में है। महिला के बच्चे शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ते हैं। यहीं पर उसकी मुलाकात अमित कुमार से हुई थी। अमित के बच्चे भी इसी स्कूल के छात्र हैं। अमित मेडिसिन का कारोबारी हैं। पीड़िता ने अमित से किराये की मकान की जरूरत बताई थी, जिसके बाद आरोपी ने साजिश रचकर महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ाते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications