'मुझे बख्स देना..' और कोबरा सांप को बचाने पानी में उतर गया शराबी, 3 जगह काटा, हैरान कर देगा Video

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शराबी का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। यहां एक कॉलेज में शराबी कर्मचारी हौज में बैठे कोबरा सांप को पकड़ने के लिए पानी में उतर गया। इस दौरान सांप ने नशे में धुत्त कर्मचारी को कई बार डसा, लेकिन नशे के आगे उसे कुछ दिखाई ही नहीं दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो अब वायरल हो रहा है।

बता दें कि यह मामला मेरठ स्थित CCS विश्वविद्यालय का है। यहां कॉलेज कैंपस में बनी एक पानी की हौज में खतरनाक जहरीला कोबरा सांप आ गया था। इसी दौरान वहां मौजूद नशे में धुत्त एक कर्मचारी सांप को पकड़ने के लिए हौज में उतर गया। अन्य छात्रों ने उसे ऐसा करने से मना भी किया लेकिन वो नशे में किसी की एक नहीं सुन रहा था।

meerut news man went into water tank to rescue cobra snake bitten three times video went viral

Recommended Video

    'मुझे बख्स देना..' और कोबरा सांप को बचाने पानी में उतर गया शराबी, 3 जगह काटा, हैरान कर देगा Video

    वीडियो में साफ़ देखा जा सकता कि हौज में उतरने से पहले शराबी कर्मचारी ने सांप के आगे हाथ भी जोड़े। उसने सांप से कहा, "मुझे बख्श देना" और फिर पानी में उतर गया। सांप ने उसे कई बार काटा लेकिन बावजूद इसके उसने सांप को पकड़ लिया। फिर वह काफी समय तक सांप को पकड़कर मौजूद लोगों से बहार निकालने की गुहार लगाता रहा है, जिसके बाद मौजूद लोगों ने कर्मचारी को बहार निकाला।

    बाहर निकलने के बाद कर्मचारी ने सांप को छोड़ दिया। सांप के काटने से कर्मचारी अर्जन की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+