'30 सालों में कभी नहीं देखा ऐसा', मुस्कान की हैवानियत देख डॉक्टर भी हैरान, सौरभ की पोस्टमॉर्टम में क्या आया?
Meerut Murder Case: 'अपने 30 सालों के करियर में मैं ऐसा केस नहीं देखा। जिस तरह से सौरभ का कत्ल किया गया है, उसे देख हमारी टीम भी दंग थी। लाश की स्थिति बेहद खराब थी', ये बात मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कटारिया ने सौरभ राजपूत (29) के शव की पोस्टमार्टम करने के बाद कही है। अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी (27) और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला (27) ने किस बेरहमी से की है।
मेरठ के सीएमओ के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 4 मार्च को मारे गए मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि शव को काटकर सीमेंट से सील किए गए ड्रम में रखा गया था, जिसके बाद शव के दांत हिल रहे थे और त्वचा ढीली हो गई थी।

Saurabh Rajput Post-Mortem Report: सौरभ राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने?
न्यूज18 की रिपोर्ट में मेरठ के सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया के हवाले से बताया गया है कि मृतक सौरभ राजपूत के शव के पोस्टमार्टम से पता चला है कि उसके शरीर के अंग मिलने से दो हफ्ते पहले उसकी हत्या कर दी गई थी।
सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने पहले कबूल किया था कि उसने और साहिल शुक्ला ने 4 मार्च 2025 को उसकी हत्या कर दी थी। मुस्कान के परिवार को 18 मार्च को शव मिला और 19 मार्च को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
डॉ. कटारिया ने कहा कि सौरभ राजपूत के शव पर त्वचा को नुकसान पहुंचाने के लिए उस पर गीला सीमेंट डालकर जलाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि सौरभ के शरीर के दांत हिल रहे थे और त्वचा भी ढीली थी। गर्दन और हाथ अलग-अलग थे। चाकू से दिल पर कई बार वार करने के निशान पाए गए हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मुस्कान ने सौरभ का दिल चीरने के बाद उसका सिर काटा था। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुस्कान ने पहले सौरभ के दिल पर तीन बार वार किया और चाकू को बेरहमी से दिल के आर-पार कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ का सिर भी कटा हुआ था और उसके शरीर को ड्रम में फिट करने के लिए छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया था।
मेरठ हत्याकांड: मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर कैसे की सौरभ की हत्या?
मुस्कान रस्तोगी ने 3 मार्च 2025 को अपने पति सौरभ राजपूत के खाने में नशीली दवाएं मिला दी थी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला को बुलाया और दोनों ने मिलकर सौरभ पर चाकू से कई वार कर, उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद घर के बाथरूम में साहिल ने सौरभ के सिर को उस्तरे से काट दिया, कलाई से हाथ काट कर अलग कर दिया और शरीर के बाकी हिस्सों को कई टुकड़ों में काट दिया। उसके बाद उसके अलग-अलग बैग में भरकर रख दिया गया। मुस्कान ने उसके धड़ को बिस्तर के बक्से के अंदर रख दिया और साहिल सिर और हाथों को लेकर अपने कमरे में गया।
अगले दिन 4 मार्च 2024 को उन्होंने बाजार से एक बड़ा नीला ड्रम और सीमेंट खरीदा। फिर उन्होंने शरीर के अंगों को ड्रम में डाला और उसे सीमेंट से सील कर दिया। फिलहाल मुस्कान और साहिल दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और दोनों जेल में हैं।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications