यूपी: अस्पताल में मरीजों की मौत के बाद भड़के परिजन, डॉक्टरों से की मारपीट

वाराणसी। वाराणसी के मंडलीय चिकित्सालय में तीन मरीजों की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टरों के साथ मारपीट भी की। इस दौरान तमाम अन्य मरीजों के परिजनों ने भी चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस पूरी घटना के बाद आक्रोशित चिकित्सकों ने हड़ताल का ऐलान करते हुए काम का बहिष्कार कर दिया हैं।

Medical services closed after beating doctor in Varanasi hospital

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के ईश्‍वरगंगी मोहल्ले के निवासी के सुदर्शन वर्मा (28) को डायरिया होने पर दो दिन पहले कबीरचौरा मंडलीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की दोपहर सुदर्शन की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि कई बार चिकित्‍सक को बुलाया गया, लेकिन वह देर से आए। चिकित्सक जयेश मिश्र के मरीज के पास पहुंचने से पहले ही सुदर्शन की मौत हो गई। सुदर्शन की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की। इसी दौरान अस्‍पताल में भर्ती रामजी सेठ और एक महिला की भी मौत हो गई। इन मरीजों के परिजनों ने वॉर्ड में तैनात कर्मचारियों पर गुस्‍सा उतारा और पूरी घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे चिकित्सकों के साथ भी मारपीट की।

Medical services closed after beating doctor in Varanasi hospital

घटना से नाराज डॉक्टरों ने शुरू की हड़ताल
वहीं, दूसरी और घटना से गुस्साए डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों की मानें तो मरीजों के परिजनों द्वारा डॉक्टर जयेश को मारा गया है जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी हड़ताल समाप्त नहीं होगी। वहीं प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ ने भी चिकित्सकों के हड़ताल को अपना समर्थन देते हुए धरने पर बैठ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+