यूपी पुलिस की पकड़ में आया एमबीबीएस स्टूडेंट को गोली मारने वाला आरोपी

इटावा। यूपी के इटावा में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस के छात्र को गोली मार दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से डॉक्टर की लूटी गई बाइक समेत 31 बोर की पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। बता दें कि बुधवार की शाम 7 बजे सैफई पेट्रोल पंप के पास तीन बदमाशों ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस के छात्र विपिन यादव को गोली मार दी और उसकी बाइक छीन कर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से यूनिवर्सिटी के एबीबीएस छात्र ने यूनिवर्सिटी की सभी स्वास्थ सेवाएं ठप्प कर कैम्पस में ही 36 घंटे तक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना भी दिया था।

यूपी पुलिस की पकड़ में आया एमबीबीएस स्टूडेंट को गोली मारने वाला आरोपी

सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने जूनियर डाक्टरों के इस प्रदर्शन को सीधा समर्थन दे दिया था। यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गयई थी। एसएसपी ने घटना के वर्क आउट के लिए एसपी ग्रामीण रामबरन सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की। शनिवार की सुबह पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की अपराधी आज मैनपुरी के करहल जाने की फिराक में है। उसके बाद पुलिस ने चैकिंग लगाकर तीनों आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई जिसके बाद मुखबिर की सूचना सटीक पाई गई और तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के नाम पंकज दीपक व राकेश हैं। गिरफ्तार तीनों बदमाश शातिर लुटेरे हैं। इनका पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है।

यूपी पुलिस की पकड़ में आया एमबीबीएस स्टूडेंट को गोली मारने वाला आरोपी

बैच मेट के साथ जा रहा था उसके घर

जानकारी के अनुसार, जौनपुर का रहने वाला विपिन यादव सैफई मेडिकल कालेज में 2013 बैच का एमबीबीएस का छात्र है। वह सैफई मेडिकल कॉलेज के ही हॉस्टल में रहता है। बुधवार शाम आठ बजे विपिन अपनी बैच मेट पूजा यादव के साथ करहल जा रहा था। पूजा यादव की मानें तो विपिन ने रास्ते के पंप से पेट्रोल डलवाया। उसके बाद वहां के एटीएम से कुछ पैसे निकाले। कुछ दूरी आगे चलने पर सैफई-करहल मार्ग के मुचहरा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने विपिन को तीन गोलिया मार दी। गोली की आवास सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ लिए। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देखकर बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+