मायावती ने गुजरात के पदाधिकारियों से लिया फीडबैक, जानिए कार्यकर्ताओं को क्या मिली नसीहत

लखनऊ, 11 अगस्त: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद लगातार संगठन को मजबूत बनाने में लगी हुई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मायावती ने गुजरात के पदाधिकारियों और मंडल कॉर्डिनेटर के साथ बैठक की। इस दौरान मायावती ने कहा कि गुजरात में कुछ ही महिने बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं लिहाजा वहां के कार्यकर्ता पूरी तरह से चुनाव में जुट जाएं। मायावती ने आप और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां लोगों को रेवड़ी बांटने पर तुली हैं लेकिन जनता इस बार काफी सोच समझकर फैसला लेगी।

मायावती

मायावती ने पदाधिकारियों को दी नसीहत

मायावती ने गुरुवार को बीएसपी कार्यालय पर आयोजित संगठन की बैठक में यह बातें कहीं। मायावती अब तक 14 राज्यों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुकी हैं। मायावती ने कहा कि गुजरात में बीएसपी अपने बलबूते पर चुनाव लडेगी और इसके लिए सभी पदाधिकारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटना होगा।

बीजेपी और कांग्रेस की सोच एक जैसी

उन्होंने कहा कि गुजरात में दलितों और वंचितों के का जबरदस्त शोषण हो रहा है। इसके खिलाफ आवाज उठाने को जरूरत है। गुजरात में जिस तरह से दलित और पिछड़े के साथ अन्याय हो रहा है वह किसी से छिपा नहीं है। बीजेपी से पहले वहां कांग्रेस की सरकार में भी यही होता था। आज बीजेपी भी वही काम कर रही है। यहां का दलित और पिछड़ा समाज आज भी थोड़े अच्छे दिनों की इंतजार में खड़ा है।

बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलकर ही होगा उत्थान

बीएसपी की मुखिया मायावती ने कहा कि गुजरात में दलितों और पिछड़ों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए ये बेहद जरूरी है कि बीएसपी का मूवमेंट बूथ स्तर तक पहुंचाया जाए। बाबा साहब के दिए मंत्र को लेकर ही बीएसपी आगे बढ़ रही है और ये बात वहां के जन जन को समझनी पड़ेगी। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान करनी होगी जिससे बीएसपी को अपने बूते लड़ने में मदद मिलेगी।

गुजरात के लोगों को सब्जबाग दिखाया जा रहा

मायावती ने कहा कि गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी लोगों को बड़े सपने दिखा रही है। बीजेपी की तरह वो भी लोगों को रेवड़ी बांटने की कोशिश कर रही है जो जन के हिसाब से काफी खतरनाक है। लेकिन बीजेपी और आम आदमी पार्टी किं कहां सरकारें हैं वहां तो इस समाज के कल्याण होता नहीं दिख रहा है। जो काम ये सरकारें अन्य राज्यों में कर रही हैं वही काम यहां भी करेंगी इसलिए गुजरात की जानी को इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

अब तक 14 राज्यों का ले चुकी हैं फीडबैक

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीएसपी की मुखिया मायावती लगातार संगठन की बैठकें ले रही हैं। मायावती अब तक 14 राज्यों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुकी हैं। पिछले गुरुवार को भी मायावती ने 5 राज्यों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी के विस्तार में जुटने का आह्वान किया था। इस दौरान मायावती ने बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है जो अनुचित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+