मौनी महाराज ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला, कहा- जो राष्ट्र का नहीं वो राम का कैसे हो सकता है
अमेठी। अयोध्या में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पहुंचने पर मौनी महाराज ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र का नहीं वो राम का कैसे हो सकता है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को विश्व हिंदू परिष और आरएसएस की धर्मसभा हो रही है। जिसमें दूर-दूर साधु-संत भागने लेने के लिए पहुंच रहे है। इसी क्रम में अमेठी से भी आज विभिन्न जगहों से साधु-सन्त और राम भक्तों का जत्था हजारों की संख्या में अयोध्या के लिए कूच किया।

सगरा बाबूगंज के पीठाधीश्वर मौनी स्वामी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे वोट की राजनीति करने के लिए यहां आये है। हमें लगता है कि शिव सेना का वर्चस्व समाप्त हो चुका है, वो राम के नाम पर राजनीति करके शिव सेना को स्थापित करना चाहते हैं। उन्हें राम से कोई मतलब नहीं। जो महाराष्ट्र से हिन्दुओं को निकालने का काम करते थे वो राम लला का समर्थन कैसे करेंगे?
कहा कि उद्धव ठाकरे जो कि उत्तर भारतियों का विरोध करते हैं और सियासत करने के लिए उत्तर भारत में आए हुए हैं। वोट की राजनीति करने से राम का काम नहीं चलेगा, जिन्हें राम चाहिए वह राम की बात करें अगर वोट चाहिए तो अपने घर वापस जाएं।











Click it and Unblock the Notifications