मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने मऊ सदर सीट से हासिल की बढ़त, सुबह से चल रहे थे पीछे

लखनऊ, मार्च 10। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रूझान अब धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो रहे हैं और उत्तर प्रदेश की तस्वीर भी लगभग-लगभग साफ हो गई है कि प्रदेश में बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है, लेकिन इस बीच यूपी की हॉट सीटों पर हर किसी की नजर है, जहां उलटफेर की स्थिति बनी हुई है। ऐसी ही सीटों में से एक है मऊ सदर की सीट, जहां से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक अब्बास अंसारी पीछे चल रहे थे, लेकिन अब उन्होंने बढ़त हासिल कर ली है।

मऊ सदर सीट का ताजा अपडेट

मऊ सदर सीट का ताजा अपडेट

आपको बता दें कि यूपी के बाहुबली चेहरों में से एक मुख्तार अंसारी इस वक्त जेल में हैं और उनके बेटे अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 4 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, इस सीट से अब्बास अंसारी ने करीब 33 हजार से अधिक वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि अब्बास अंसारी सुबह से लेकर दोपहर तक पीछे चल रहे थे। इस सीट से बीजेपी के अशोक कुमार सिंह अब दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें 50 हजार से अधिक वोट मिल चुके हैं। वहीं तीसरे स्थान पर बीएसपी भीम राजभर हैं।

अब्बास अंसारी ने प्रचार के दौरान दिया था विवादित बयान

अब्बास अंसारी ने प्रचार के दौरान दिया था विवादित बयान

आपको बता दें कि अब्बास अंसारी ने पिछले हफ्ते ही मऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सरकार आने पर 6 महीने तक किसी भी अधिकारी का ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं की जाएगी, पहले उनसे हिसाब होगा। अब्बास अंसारी ने कहा था कि अखिलेश यादव की सरकार आने पर 6 महीने तक किसी भी सरकारी अधिकारी या पुलिसकर्मी की ट्रांसफर या पोस्टिंग नहीं होगी, बल्कि उनका हिसाब किया जाएगा। मऊ में आखिरी चरण यानि कि सातवें चरण में वोट डाले गए थे।

अब्बास अंसारी पर दर्ज हुआ था केस

अब्बास अंसारी पर दर्ज हुआ था केस

आपको बता दें कि अब्बास अंसारी पर उनके इस बयान को लेकर FIR भी दर्ज हुई थी और चुनाव आयोग ने उन पर 24 घंटे का बैन भी लगा दिया था। पुलिस डीजीपी कार्यालय ने मऊ पुलिस को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए थे। अब्बास अंसारी के खिलाफ सदर कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+