इस्लाम को ठोकर मारकर हिंदू लड़कों से शादी करें मुस्लिम महिलाएं- साध्वी प्राची

मथुरा। हिन्दूवादी फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची मंगलवार को वृन्दावन पहुंची। यहां उन्होंने बांके बिहारी जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। दर्शन करने के बाद मीडिया से रूबरू हुईं साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कभी संसद में आंख मिचौली करते हैं तो कभी सोशल मीडिया पर अश्लील पिक्चर देखते हैं। उन्होंने कांग्रेस के लोगों से कहा कि वो राहुल गांधी के हाथ पीले कर उनको बहू दिलाएं।

mathura sadhvi prachi appeals to muslim girls to get married with hindu boys

2019 में ही बनेगा राम मंदिर
मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंची साध्वी प्राची ने भक्तों से मुलाकात कर भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए कहां के राम मंदिर जरूर बनेगा और कोई राम मंदिर को बनने से कोई रोक नहीं सकता 2019 में ही बनेगा राम मंदिर। उन्होंने कहां- राम मंदिर राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह तो कुछ लोगों ने राजनीतिक मुद्दा बना रखा है। राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। राम मंदिर हमारा था हमारा है और हमारा ही रहेगा। किसी ने अपनी मां का दूध पिया है तो राम मंदिर बनने से रोक ले। कोर्ट का सम्मान करते हैं इसलिए हम रुके हुए हैं।

लातों के भूत कभी बातों से नहीं मानते
वहीं इलाहाबाद में कथित तौर पर अमित शाह के काफिले को रोकने के दौरान लगाए गए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों पर बोलते हुए कहा कि जहां-जहां मुस्लिमों की समस्या बढ़ती जा रही है। वहां-वहां इस तरह की समस्या भी बढ़ती जा रही है। उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उसे जेल में डाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं बनाना चाहिए। एक बार आर-पार की हो जाने दो क्योंकि लातों के भूत कभी बातों से नहीं मानते।

पिछली सरकारों ने जमकर भ्रष्टाचार किया गौ हत्या को बढ़ावा दिया
जब से योगी सरकार आई है बहुत सारी समस्याएं खत्म हो गई हैं क्योंकि 60 साल की बीमारी धीरे-धीरे खत्म होगी और पिछली सरकारों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। गो हत्या को बढ़ावा दिया अब योगी जी के आने के बाद व्यवस्थाएं धीरे-धीरे बनेंगी।

प्रदेश में कांवड़ चले तब तक मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करा दिए जाएं
उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश के अंदर करोड़ों-करोड़ों कावड़िए कांवड़ लेकर आते हैं। बड़ी श्रद्धा के साथ कावड़ उठाकर बाबा भोलेनाथ की कृपा उन पर बरसती है। बाबा भोलेनाथ की बारात जाती है और ऐसे कावड़ियों का एक जन सैलाब आता है। योगी जी से निवेदन करूंगी कि जब तक उत्तर प्रदेश में कांवड़ चले तब तक मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करा दिए जाएं।

मुस्लिम महिलाएं हिन्दू धर्म अपना कर अपनी जिंदगी बनाये स्वर्ग
तीन तलाक पर बोलते हुए कहा कि तलाक पीड़ित जितनी भी मुस्लिम महिलाएं हैं। उन सब से मैं निवेदन करूंगी उनको सोच लेना चाहिए और दृढ़ संकल्प लेना चाहिए मुस्लिम समाज को ठोकर मारें और मुस्लिम से शादी ना करें। क्योंकि शादी करेंगी तो निश्चित रूप से उनका तलाक होगा। तलाक होगा तो सबसे घिनौना कृत्य उनके साथ में हलाला होगा। हिंदू समाज में आइए हिंदू धर्म अपनाइये। मुस्लिम धर्म को छोड़कर ऐसे गंदे समाज को छोड़कर जो महिलाओं की जिंदगी केवल तबाह करते हैं। ऐसे लोगों को छोड़कर हिंदू धर्म में आइये। सात फेरों के साथ सात जन्मों का बंधन है यहां। हिंदू समाज में अच्छे संस्कार और बहुत अच्छे बच्चे मिलेंगे आप आइए आपका स्वागत है और जो मौलवी तुम्हें धमकी दे रहे हैं फतवे दे रहे हैं। उनके मुंह पर तमाचा मार कर मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म ग्रहण कर लो शादी करो सम्मान और स्वर्गीय जिंदगी जियो।

मोदी 2019 में दोबारा बनेंगे प्रधानमंत्री
साध्वी प्राची ने कहा मंदिरों में बचपन से आस्था है और जाती रहती हूं साध्वी भी हूं इसलिए मंदिरों में आस्था है। देश में शांति और अमन हो और विश्व में देश जगतगुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो के बिहारी जी से यही प्रार्थना की है। 2019 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने यह मन्नत मांगी है।

नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म करने बालों को फांसी की सजा
नाबालिग बच्चों के साथ जो इस तरह का कृत्य करते हैं उन्हें हिंदुस्तान में केवल एक ही सजा मिलनी चाहिए। रेप करने वालों को केवल और केवल फांसी होनी चाहिए और जल्द से जल्द इसका कानून बनना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+