VIDEO: राज्यपाल और सीएम के भाषण के दौरान सोती दिखीं हेमा मालिनी, ये विधायक भी थे नींद में मस्त
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को वेटनरी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक समेत कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की थी। इस दौरान हुआ यूं कि जब यूपी के राज्यपाल राम नाईक मंच से संबोधन दे रहे थे उस वक्त बीजेपी सांसद व फिल्म एक्ट्रेस हेमामालिनी कैमरे पर सोती हुई नजर आईं। इस दौरान राज्यपाल राम नाईक वेटनरी विश्वविद्यालय के पाठयक्रम के बारे में बता रहे थे। नीचे दी गई एक्सक्यूसिव तस्वीरों में आप सांसद हेमा मालिनी को कार्यक्रम के दौरान सोते हुए देख सकते हैं। बड़ी बात थी कि इस दौरान मंच पर CM योगी आदित्यनाथ के अलावा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी मौजूद थे।

एक और विधायक सोते नजर आए
इस कार्यक्रम में हेमा मालिनी ही अकेली नहीं थीं जो सो रही थीं। हेमा के साथ गोवर्धन के विधायक कारिंदा सिंह भी प्रसन्नचित होकर सोते दिखे। मौका था मथुरा के वेटनरी कॉलेज में संबोधन का जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना संबोधन पेश किया। उन्होंने रहा हम अंत्योदय की बात करते हैं तो भारत की ग्राम्य आधारित व्यवस्था का दृश्य हमारे सामने आ जाता है। महात्मा गांधी जी ने भी ग्राम विकास की बात कही थी। भारत को भारत की दृष्टि से देखेंगे तो हम विकास कर पाएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि भारत को अगर पाश्चात्य दृस्टि से देखेंगे तो भारत का कल्याण नहीं कर पाएंगे। संबोधन के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के कार्यों की सराहना की। पंडित दीनदयाल जी के साथ-साथ वह राम मनोहर लोहिया को भी याद करना नहीं भूले ।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications