जूते-चप्पल की रखवाली करने वाली महिला ने मंदिर को दिया लाखों का दान, हर कोई रह गया हैरान
भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी हुई एक वृद्ध महिला इन दिनों भगवान बांकेबिहारी की नगरी वृन्दावन में चर्चा का विषय बनी हुई है । इस महिला ने एक-दो नहीं पूरे पचास लाख रुपये दान किए।
मथुरा। क्या आपने कभी सुना है कि मंदिर के द्वार पर जूते चप्पल की रखवाली करने वाली एक वृद्ध महिला लाखों रूपये भगवान की सेवा में दान पुण्य करते हुए लगा सकती है। आपको यह सवाल जरूर अटपटा लग सकता है , लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी हुई एक वृद्ध महिला इन दिनों भगवान बांकेबिहारी की नगरी वृन्दावन में चर्चा का विषय बनी हुई है । इस महिला ने एक-दो नहीं पूरे पचास लाख रुपये दान करते हुए अपने आराध्य की सेवा में गौशाला और आश्रम में लगा दिए है।

कान्हा की नगरी में अनोखी भक्त
भगवान की क्रीड़ा स्थली वृन्दावन यहाँ के कण कण में भगवान का वास तभी तो देश विदेश के लाखो श्रद्धालु यहाँ खिचे चले आते है और फिर यही के होकर रह जाते है ऐसी ही एक महिला यशोदा दासी है ,यशोदा दासी करीब 40 साल पहले सब कुछ छोड़ कर वृन्दावन आ गयी और भगवान की भक्ति में खो गयी । समय बीतता गया और यशोदा दासी मंदिर के बहार यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के जूते चप्पलों की रखवाली करने लगी ,स्वाभिमानी यशोदा दासी किसी के सामने हाथ फैलाने के बजाय मेंहनत कर अपना जीवन यापन करना चाहती थी ,इसीलिए उसने अपने आराध्य के दर को ही अपनी जीविका के लिए चुना । यशोदा दासी अपने खर्चे से बचे पेसो को भगवान की सेवा में लगाना चाहती थी। मन में दृंढ विस्वास से यशोदा दासी में एक एक पैसा जोड़ना शुरू किया और उस पैसे को उसने कान्हा की प्यारी गायों की सेवा में समर्पित कर दिया ।

पति की मौत से विचलित होकर वृन्दावन आयी थी यशोदा दासी
यशोदा दासी का असली नाम फूलमती है और वो मूल रूप से मध्य प्रदेश के कटनी के हीरागंज इलाके के एक सम्पन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिला है । वो अपने जवान बेटे व बेटी व पति की असमय हुई मौत से विचलित होकर भगवान की शरण मे वृन्दावन आ गयी,और यहीं की होकर रह गयी यशोदा दासी की एक इच्छा थी की वो वृन्दावन में एक गौशाला बनवाए और वही रहकर भगवान कृष्ण की प्रिय गायो की सेवा करे अपनी इच्छा को पूरी करने और अपने आराध्य भगवान बांकेबिहारी जी के हमेशा नजदीक रहे, इसके लिए उसने मंदिर आने वाले भगवान के भक्तो के जूता चप्पल रखाने की सेवा को जीवन यापन के लिए चुना।
हर दिन कमाती है 600 से 1000 रुपये
मंदिर के गेट नंबर चार पर आने वाले श्रधालुओं के जूते चप्पल की रखवाली करके यशोदा प्रति दिन 600 से 1000 रुपये कमा लेती है और पिछले 40 वर्षो से वो वृन्दावन में यही सेवा कर रही है।और अपने लिए नाम मात्र का खर्च कर ,बाकी के सारे पैसे जमा करती गयी । लेकिन जो यशोदा की कमाई थी सिर्फ उससे यहाँ गौशाला बनाना संभव नहीं था तो उसने अपने कटनी वाले दो मकानों को बेच दिया और बाँकेविहारी मंदिर समीप ही गौशाला का निर्माण करा दिया। साथ ही साथ एक आश्रम के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये भी दान भी कर दिए । यशोदा की अभी एक और इक्छा है वो भगवान कृष्ण की प्रियतमा राधा रानी के गॉव बरसाना मे भी एक और गौशाला का निर्माण हो जाये।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications