यूपी: केस की पेशी से लौट रहे युवक को ससुराल वालों ने किया अगवा, ससुराल में ले जाकर महिलाओं ने की पिटाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वो दिन दहाड़े राष्ट्रीय राजमार्ग से भी अपहरण करने से नही चूक रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है जहां दहेज एक्ट के मुकदमे की तारीख से घर लौट रहे एक युवक का नेशनल हाइवे 24 से दबंगों ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद उसे उसके ससुराल में ले जाकर सबके समाने उसे बिठाकर दबंग ससुराल वालों उसे बुरी तरह से पिटा। युवक के मुताबिक वो उसकी हत्या करने वाले थे लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसकी जान बच गई। पुलिस ने मौके से एक महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अपहरण में इस्तेमाल की गई इनोवा कार भी बरामद कर ली है।

यूपी: केस की पेशी से लौट रहे युवक को ससुराल वालों ने किया अगवा, ससुराल में ले जाकर महिलाओं ने की पिटाई

घटना मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा इलाके की है। जहां अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना इलाके गांव खेदापुर का गुलफाम अपनी मां कमर जहां के साथ मुरादाबाद कचहरी से दहेज एक्ट के मुकदमे की तारीख लेकर अपने घर मोटर साईकिल पर जा रहा था। गुलफाम के मुताबिक उसकी शादी दो साल पहले संभल के थाना असमोली के गांव रतुपुरा की अंजुम मुनरा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसने अंजुम को उसके मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ तो अंजुम मायके चली गई और उसने गुलफाम और उसके परिवार पर दहेज एक्ट का मुकदमा कर दिया।

जब गुलफाम और उसकी मां कमर जहां दहेज एक्ट के मुकदमे की तारीख लेकर मुरादाबाद से मोटर साईकिल पर अमरोहा अपने घर को जा रहे थे। तभी पाकबड़ा थाना इलाके में नेशनल हाइवे 24 पर सीएनजी पम्प के पास लाल रंग की इनोवा में सवार लोगों ने मोटर साईकिल के आगे कार लगा कर गुलफाम का अपहरण कर लिया। गुलफाम की मां की पिटाई कर उसे वहीं छोड़ दिया। जिसके बाद पीड़ित की मां ने डायल 100 को सूचना दी तो पुलिस का वायरलेस सेट पर बोल उठा और कई थानों की पुलिस गुलफाम की तलाश में जुट गई। इधर पुलिस गुलफाम को तलाश कर रही थी तो उधर उसके ससुराल में उसकी पिटाई हो रही थी। भीड़ में से किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। जिस से पुलिस गुलफाम को बचा पाने में कामयाब रही। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी उसे दूसरे गांव में लेकर भाग गए थे और उसे वहां जान से मारने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस पहुंच गई और गुलफाम को बचा लिया गया।

यूपी: केस की पेशी से लौट रहे युवक को ससुराल वालों ने किया अगवा, ससुराल में ले जाकर महिलाओं ने की पिटाई

पुलिस ने मौके से एक इनोवा कार और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमे एक महिला भी शामिल है और पुलिस बाकी के आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस की तत्परता से गुलफाम की जान तो बच गई लेकिन सवाल ये कि आखिर अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद कैसे हो गए और लोग अदालतों की बजाय खुद कानून हाथ में लेकर सजा देने में लगे हुए हैं। जिसके चलते देश में भीड़ तंत्र बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आए दिन इस तरह कि घटनाए सामने आ रही हैं जहां लोग खुद सजा देने लगते हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी: प्रेमिका से झगड़ा होने पर प्रेमी ने अपने दिल पे मारी गोली, दिल विपरीत जगह होने के कारण बची जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+