VIDEO: दोस्त को साथ बैठाकर पिलाई शराब फिर दे दी दर्दनाक मौत

मैनपुरी। मैनपुरी में दो मजदूरों में पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक मजदूर ने दूसरे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। दोनों मजदूरों ने कुछ ही देर पहले एक होटल में साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद पैसे को लेकर दोनों में विवाद हो गया जिसके बाद एक मजदूर ने दूसरे को जमकर पीटा और मौत के घाट उतार दिया। मारपीट की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक के शव को रिक्शे में डालकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया।

man killed his friend after drinking alchohal

मामला मैनपुरी थाना क्षेत्र के नगला रते का है। जहां आरोपी रजनेश और मृतक गोविंद दोनो रह कर मजूरी करते थे। दोनों शराब के शौकीन थे जिस वजह से काम से लौटते हुए दोनों ने जमकर शराब पी। शराब पीने के दौरान ही पैसे को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद गुस्साए रजनीश ने गोविंद की जोरदार पिटाई कर दी। जिससे गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी आरके पांडेय ने बताया की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। पता लगा कि दोनों शराबियो में लड़ाई हुई थी, जिसके बाद एक की मौत हो गई। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+