शाहजहांपुर: छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने लड़की को जला डाला

यूपी के शाहजहांपुर में लड़की के छेड़छाड़ का विरोध करने पर गुस्साए युवक ने लड़की पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला डाला।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक युवक के लड़की पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जलाकर मारने का मामला सामने आया है। युवक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था। लड़की के विरोध करने पर गुस्साए युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक, लड़की के गांव थाना खुटार के रौतापुर का ही रहने वाला है। लड़की का आरोप है कि युवक एक साल से उसे परेशान कर रहा था। ये भी पढ़ें: केरल में पेंशन के पैसे मांगने पर बहू ने सास को पीटा, बाल पकड़कर घर में घसीटा

शाहजहांपुर: छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने लड़की को जला डाला

बताया गया कि घायल लड़की बीए की छात्रा है और सुबह-सुबह अपने नानी के घर जा रही थी तभी रास्ते में लड़की को रोक आरोपी युवक उससे छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के मुताबिक, उसके विरोध करने पर युवक ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसमें आग दी। जिससे उसका चेहरा पूरी तरह से जलकर जख्मी हो गया। आरोपी युवक लड़की के गांव थाना खुटार के रौतापुर का ही रहने वाला है।

वहीं, पीड़िता गंभीर रूप से घायल होने के चलते अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि इस घटना में लड़की का चेहरा पूरी से जल चुका है। वहीं, लड़की के घरवाले इस घटना के चलते काफी दुखी और परेशानी की हालत में हैं। ये भी पढ़ें: बरेली: भतीजे ने बुआ को गन्ने के खेत में ले जाकर किया रिश्ते को शर्मसार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+