केरल में पेंशन के पैसे मांगने पर बहू ने सास को पीटा, बाल पकड़कर घर में घसीटा
पुलिस ने बताया कि 75 वर्षीय महिला के चेहरे पर भी काफी सूजन आई है, क्योंकि उसकी बहू ने उस पर थप्पड़ बरसाए। यही नहीं, उसने सास को बाल पकड़कर घसीटा जिसकी वजह से उसके सिर में दर्द है।
कोच्चि। केरल में एक महिला ने अपनी सास को इसलिए जमकर पीटा क्योंकि वह पेंशन के पैसे मांग रही थी। 75 वर्षीय पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार की है। दनापडी में बबिता बाबू नाम की महिला ने अपनी सास गौरी अम्माल से मारपीट की। गौरी के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है। उसके पैरों में भी काफी चोटें आई हैं।

बच्चों ने बना लिया घटना का वीडियो
पुलिस ने बताया कि 75 वर्षीय महिला के चेहरे पर भी काफी सूजन आई है, क्योंकि उसकी बहू ने उस पर थप्पड़ बरसाए। यही नहीं, उसने सास को बाल पकड़कर घसीटा जिसकी वजह से उसके सिर में दर्द है। पीड़ित महिला की निर्मला महानन ने बताया कि यह पूरा घटनाक्रम उसके बच्चों के सामने हुआ जिन्होंने इसे मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया। उसने कहा, 'बबिता ने घर अंदर से बंद कर लिया था और हमें घुसने नहीं दे रही थी। हम किसी तरह घर के अंदर गए और स्थानीय लोगों की मदद से मां को अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।' READ ALSO: घर बुलाकर बनाए शारीरिक संबंध, अगले दिन लगाया गैंगरेप का आरोप
दो साल से कर रही थी प्रताड़ित
पीड़िता गौरी अम्माल के चार बच्चे हैं जिनमें से दो बेटियां हैं। उसके पति की मौत करीब 13 साल पहले हो चुकी है। तब से वह अपने बड़े बेटे की पत्नी और 20 वर्षीय पोते के साथ रह रही थी। उसका बेटा मिडिल ईस्ट में नौकरी करता है। निर्मला ने बताया कि बबिता करीब दो साल से उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रही थी। बुधवार को उसने हद पार कर दी।












Click it and Unblock the Notifications