VIDEO: 'मम्मी को उठाकर ऊपर ले गए थे पापा', बेटे ने खोला खौफनाक हत्या का राज

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की ईंटो से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या का राज मृतका के मासूम बेटे देव ने मीडिया के सामने खोला। हत्या की रिपोर्ट मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई है, पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 mainpuri son revealed reason of mothers death

थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी नीरज की शादी फिरोजाबाद निवासी विनीता के साथ 13 बर्ष पूर्व हुई थी। शराब का आदी नीरज आए दिन शराब पीकर घर मे मारपीट किया करता था। इससे तंग आकर नीरज की मां ने अपनी संपत्ति अपनी बेटी के पुत्र को देने की कोशिश की जिसका विरोध विनीता द्वारा किए जाने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद नीरज ने अपने भांजे से साथ मिलकर विनीता की ईंट से कुचलकर और गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के मासूम पुत्र ने हत्या की पूरी वारदात मीडिया के सामने बयान कर दी। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+